ब्रिटिश अदाकार जेम्स बॉन्ड रॉजर मूर का 89 साल की आयु में निधन

roger_1495548461_749x421नई दिल्ली, ब्रिटिश अदाकार जेम्स बॉन्ड रॉजर मूर का 89 साल की आयु में निधन हो गया. बॉन्ड सीरीज की फिल्मों में जेम्स बॉन्ड का किरदार निभाने वाले एक्टर रॉजर मूर कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे . सर रॉजर मूर 89 साल के थे. वह सात बार जेम्स बॉन्ड के किरदार में नजर आए थे.
बता दें कि उनके परिवार ने इसकी घोषणा करते हुए उनके ट्विटर हैंडल इस बात की जानकारी दी. वह अपनी फैमिली के साथ स्व‍िजरलैंड में रह रहे थे.
रॉजर, बॉन्ड का किरदार निभाने वाले तीसरे एक्टर थे और 1973 से 1985 तक उन्होनें इस किरदार को निभाया. ‘दि स्पाई हू लव्ड मी’ और ‘लिव एंड लेट डाई’ जैसी सुपरहिट बॉन्ड फ़िल्मों में उन्होंने काम किया था.
शॉ कोनरी जैसे दमदार एक्टर के बाद जेम्स बॉन्ड का किरदार निभाने वाले एक्टर रॉजर को लोगों ने उन्हें बॉन्ड के रूप में काफी पसंद किया था. रॉजर ने जेम्स बॉन्ड के अलावा मशहूर जासूसी टीवी सीरीज़ ‘दि सेंट’ में भी काम किया था, जिसमें उनके किरदार साईमन टेंपलर को आज भी याद किया जाता है.

 

 

http://www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *