भारत में बढ़ा साइबर अटैक का खतरा, टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज की बड़ी कार्रवाई

tcsनई दिल्ली, भारत में साइबर अटैक का खतरा बढ़ा  बीते हफ्ते की शुक्रवार से ही लगभग विश्व के आधे देश साइबर अटैक से परेशान हैं. कुछ रिपोर्ट्स ये भी बताते हैं कि आज फिर से ग्लोबल साइबर अटैक हो सकता है. यानी की अटैक का खतरा अभी टला नहीं है. इसी बीच खबर आई है कि इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी कंपनी टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (TCS) ने अपने कुछ ऑफिस में साइबर अटैक को ध्यान में रख कर बड़ा कदम उठाया है.
सोमवार यानी की आज जैसे ही दफ्तर खुले, साइबर अटैक की संभावना और बढ़ गई. इसी बीच IT कंपनी TCS ने एहतियात बरतते हुए अपने पुराने Windows XP कम्प्यूटरों को अपग्रेड करने का काम शुरू कर दिया. हमारे सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक, जो कर्मचारी पहले इन पुराने PC में काम कर रहे थे, उन्हें काम से हटाकर कंपनी ने उन कम्प्यूटरों को अपडेट करने का काम शुरू कर दिया है. ताकी संभावित खतरों को टाला जा सके.
गौरतलब है कि जैसे ही दुनियाभर में साइबर अटैक की घटनाएं सामने आईं, मालूम हुआ कि पुराने Windows XP सिस्टम को सबसे ज्यादा निशाना बनाया गया. क्योंकि माना जाता है कि इन कम्प्यूटरों को हैक करना हैकर्स के लिए बेहद आसान होता है.
आपको याद के तौर पर बता दें कि इससे पहले आंध्र प्रदेश पुलिस विभाग के कंप्यूटरों के एक हिस्से को शनिवार को ग्लोबल साइबर अटैक के तहत हैकर्स ने निशाना बनाया था. चित्तूर, कृष्णा, गुंटूर, विशाखापत्तनम और श्रीकुलम जिले के 18 पुलिस यूनिट्स के कंप्यूटर साइबर हमले से प्रभावित हुए थे, हालांकि अधिकारियों का कहना था कि रोजमर्रा के कामों में कोई परेशानी नहीं आई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *