मुकेश अंबानी की संपत्ति में 6 बिलियन डॉलर की बढ़ोत्तरी

मुंबई : दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में रिलायंस ग्रुप के मालिक मुकेश अंबानी 23वें नंबर पर पहुंच गए। उनकी संपत्ति में 6 बिलियन डॉलर की वृद्धि हुई है। Mukesh ambani

Mukesh ambani

इसे साथ ही मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 29.7 बिलियन डॉलर हो गई है।

रिलायंस जियो में 25 बिलियन डॉलर निवेश करने के बाद भी मुकेश अंबानी आमिरों की सूची में पहले पायदान पर है।

सितंबर 2016 में रिलांयस जियो के आने के बाद इसकी 4जी सेवाएं फ्री। लेकिन रिलायंस जियो के इस फ्री ऑफर से अंबानी की संपत्ति पर कोई असर नहीं हुआ है।

बल्कि ब्लूमबर्ग बिलिनियर्स इंडेक्स के मुताबिक पिछले साल से उनकी संपत्ति में 6 बिलियन डॉलर की बढ़ोत्तरी हुई है।

अंबानी का रिलायंस इंडस्ट्रीज में 40 प्रतिशत स्टेक है। उनकी संपत्ति का ज्यादातर हिस्सा उन्हें यहां से प्राप्त होता है। रिलायंस मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है।

यही नहीं अंबानी की संपत्ति सीधे तौर पर रिलायंस की परफॉर्मेंस से जुड़ी है। इसका इशारा जियो से हो जाता है। जियो की फ्री सर्विस ने कंपनी की स्टॉक मार्केट में बढ़िया प्रदर्शन में मदद की।

हाल ही में जब मुकेश अंबानी ने रिलायंस जियो से जुड़े ग्राहकों का खुलासा किया था तो उनके स्टॉक लगभग 5 प्रतिशत बढ़ गया था।

इसके साथ ही जब उन्होंने 31 मार्च को रिलायंस जियो के समर सरप्राइज ऑफर का ऐलान किया तो उनकी शेयर में 1.2 प्रतिशत की तेजी देखी गई।

समर ऑफर के तहत यूजर्स 15 अप्रैल तक फ्री सेवाओं का लाभ उठा सकते है। साथ ही इस अवधि के भीतर रिचार्ज कराकर वह तीन महीने तक फ्री सेवाओं का लाभ ले सकते हैं।

यानी की 15 अप्रैल तक रिचार्ज कराने पर आप जून तक फ्री सर्विस का मजा ले पाएंगे। 29 मार्च को रिलायंस के मुखिया मुकेश अंबानी इस लिस्ट में 26वें नंबर पर थे। तब उनकी नेटवर्थ 27.4 अरब डॉलर थी।

www.naqeebnews.com

# Mukesh ambani

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *