अनुष्का की ‘फिल्लौरी’ ने बनाया रिकॉर्ड, ‘अनारकली’ का भी लक चमका

मुंबई : अनुष्का शर्मा और दिलजीत दोसांझ स्टारर फिल्म ‘फिल्लौरी’ रिलीज हो गई है और इसी के साथ अनुष्का की होम प्रोडक्शन फिल्म ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है. Anushka

Anushka

आपको बता दें कि इस फिल्म ने पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर लगभग 4 करोड़ की कमाई की.

फिल्म की कमाई ने अनुष्का शर्मा की फिल्म एनएच-10 (3.35 करोड़) की पहले दिन की कमाई के आंकड़ों को पीछे छोड़ दिया है.

इसके अलावा फिल्म ने विद्या बालन की फिल्म कहानी (3 करोड़) और कंगना रनोट की फिल्म तनु वेड्स मनु (3.2 करोड़) की पहले दिन की कमाई का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है. फिल्म की 52 प्रतिशत कमाई उत्तरी भारत से हुई है. इसी के साथ पंजाब में भी फिल्म की कमाई चौंकाने वाली रही.

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक फिल्म को अच्छा बिजनेस करने के लिए शनिवार और रविवार को अच्छी कमाई करनी होगी.

वहीं दूसरी तरफ इसी दिन रिलीज हुई फिल्म ‘अनारकली ऑफ आरा’ ने ‘फिल्लौरी’ करे कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है. पहले दिन इस फिल्म ने 10 करोड़ की कमाई की.

‘अनारकली ऑफ आरा’ निर्देशक अविनाश दास की पहली फिल्म है. फिल्म बिहार की एक ऑर्क्रेस्टा गायिका के जीवन के उतार-चढ़ाव की कहानी है.  दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धीरे-धीरे आगे बढ़ रही हैं. वीकेंड पर इन दोनों ही फिल्मों की अच्छी कमाई हो सकती है.

www.naqeebnews.com

# Anushka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *