ट्रंप को लेकर किया गया ट्वीट मैकडोनाल्ड्स ने हटाया, कहा- अकाउंट हुआ था हैक

वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर मैकडोनाल्ड्स के द्वारा किया गया ट्वीट हटा लिया गया है. मैकडोनाल्ड्स ने बयान दिया है कि उनका ट्विटर अकाउंट हैक हो गया था, जिसकी वजह से इस प्रकार का ट्वीट उनके अकाउंट से किया गया था. Mcd

Mcd

गौरतलब है कि इससे पहले 16 मार्च को मैकडोनाल्ड्स की ओर से एक ट्वीट किया गया था.

जिसमें लिखा गया था कि आप राष्ट्रपति के लिए सही च्वाइस नहीं है,हम बराक ओबामा को वापिस राष्ट्रपति के तौर पर देखना चाहेंगे.

मैकडोनाल्ड्स के इस ट्वीट के बाद यह खबर अमेरिकी मीडिया में चर्चा का विषय बन गई थी.

हालांकि अभी तक व्हाइट हाउस या डोनाल्ड ट्रंप की ओर से इसको लेकर कोई बयान नहीं आया है.

 www.naqeebnews.com

# Mcd

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *