सुकमा में 12 जवानों के शहीद होने के बाद राजनाथ सिंह नहीं खेलेंगे होली

नई दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने इस साल होली ना मनाने का ऐलान किया है। उन्होंने यह फैसला सुकमा में सैनिकों के शहीद होने की वजह से लिया है। वहां हुए नक्सली हमले में सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) के 12 जवान शहीद हो गए थे। Rajnath

Rajnath

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में हुए नक्सली हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 12 जवान शहीद हो गए जबकि तीन अन्य जवान घायल हो गए।

हमले में सीआरपीएफ की 219वीं बटालियन के जवान घायल हुए थे।

दल जब भेज्जी और कोत्ताचेरू गांव के मध्य जंगल में था तब नक्सलियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी शुरू कर दी।

www.naqeebnews.com

# Rajnath

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *