भरी सभा में मोदी की फोटो पर मंत्री ने चलवाए जूते, कहा डकैत, नीतीश भड़के

पटना : बिहार के मंत्री अब्दुल जलील मस्तान की सभा में पीएम मोदी की फोटो पर जूते चलवाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. Minister

Minister

बिहार में विपक्षी दल बीजेपी ने जहां सड़क से लेकर विधानसभा तक में विरोध का झंडा बुलंद कर दिया है वहीं नीतीश कुमार ने भी अपने मंत्री के काम को गलत बताया है. जेडीयू ने मंत्री से इस मामले पर माफी मांगने को कहा है.

मंत्री के काम को लेकर नीतीश ने कहा- ये ठीक नहीं है.

ये गलत है. डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने भी कहा है कि मंत्री को इस तरह के शब्दों के इस्तेमाल से बचना चाहिए. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी ने भी इस टिप्पणी पर खेद जताया है.

दरअसल बिहार सरकार में उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री अब्दुल जलील मस्तान की एक सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फोटो पर जूते चलीं.

खुद मंत्री अब्दुल जलील मस्तान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस सभा में डकैत कहा. इस घटना का विवादास्पद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

www.naqeebnews.com

# Minister

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *