बीयर बोतल पर गणेश तो जूते पर ऊं, ऑनलाइन कंपनी के खिलाफ केस दर्ज

नई दिल्ली : अमेरिका की दो ऑनलाइन कंपनियों के खिलाफ बीयर की बोतल पर गणेश जी की तस्वीर और जूते पर ऊं के चिह्न वाले उत्पाद बेचने के आरोप में केस दर्ज किया गया है. Fir

Fir

भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के कमिश्नर नरेश कादयान की शिकायत पर दिल्ली के प्रशांत विहार थाने में मामला दर्ज करके इसकी जांच की जा रही है.

शिकायतकर्ता नरेश कादयान ने कहा कि अमेरिका की दोनों ऑनलाइन कंपनियां भारत के लोगों की भावनाओं से खेलती है. भारत और अमेरिका में इस उत्पाद को रोका जाना चाहिए.

इस संबंध में उन्होंने विदेश मंत्रालय को भी चिट्ठी लिखकर इन उत्पादों को बेचने वाली वेबसाइट के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की थी.

जानकारी के मुताबिक, अमेरिकन ऑनलाइन कंपनी यसवेवाइब (एरिजोना से संचालित) और लॉस्टकॉस्ट (कैलिफोर्निया से संचालित) की वेबसाइट पर गणेश जी फोटो लगी बियर को बेचा जा रहा है.

इसके अलावा ऐसे जूते भी बेचे जा रहे हैं, जिन पर ऊं का चिह्न बना हुआ है. इससे पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं.

बताते चलें कि जनवरी में ऑनलाइन कंपनी अमेजन तिरंगा बने डोरमैट की ऑनलाइन बिक्री कर रही थी. लोगों ने इसकी शिकायत विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से की थी.

इसके बाद इस मामले में सुषमा ने ट्विटर पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए ऐसे उत्पाद की बिक्री रोकने की बात कही थी. इसके बाद अमेजन ने इसे हटा लिया था.

www.naqeebnews.com

# Fir

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *