उप्र में कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में प्रियंका शामिल

नयी दिल्ली : 24 जनवरी :: प्रियंका गांधी और राहुल गांधी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के स्टार प्रचारक होंगे। कांग्रेस समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन करने में सक्रिय भूमिका निभाने का श्रेय प्रियंका को दे रही है। Congress
Congress

उनका नाम कांग्रेस द्वारा तय किए गए 40 स्टार प्रचारकों में शामिल है। उत्तर प्रदेश में पहले चरण के चुनाव के लिए यह सूची आज चुनाव आयोग के पास भेजी गयी।

हालांकि प्रियंका कांग्रेस में किसी पद पर नहीं हैं, जब से उनकी मां और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत खराब रहनी शुरू हुई, वह अपने भाई एवं कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व भूमिका में आने के बाद से सक्रिय हो गयी हैं।

प्रियंका का स्टार प्रचारकोंं में शामिल होना महत्व रखता है क्योंकि पार्टी के कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश चुनाव में उनकी ज्यादा सक्रिय भूमिका की मांग करते रहे हैं।

प्रियंका पूर्व में रायबरेली और अमेठी लोकसभा क्षेत्रों में ही प्रचार करती रही हैं जहां से क्रमश: सोनिया और राहुल सांसद हैं।
सोनिया और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में शामिल हैं।

इसके अलावा स्टार प्रचारकों की सूची में कांग्रेस महासचिव एवं उत्तर प्रदेश मामलों के पार्टी प्रभारी गुलाम नबी आजाद, उप्र कांग्रेस के अध्यक्ष राज बब्बर, दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार, पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे, पार्टी महासचिव – जर्नादन द्विवेदी, अहमद पटेल, कमलनाथ, मुकुल वासनिक, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पी एल पुनिया सहित कई नेता शामिल हैं।

www.naqeebnews.com

# Congress

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *