अखिलेश के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से मुलायम हैरान

अखिलेश के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से मुलायम हैरान

सपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किए जाने सहित कई फैसले लिए जाने पर सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने हैरानी जताई है। उन्होंने पांच विक्रमादित्य मार्ग स्थित अपने आवास पर कहा कि समाजवादी पार्टी मेरी है, इसे मैंने बनाया है। उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए चौंकाने वाला है कि अखिलेश व रामगोपाल ने इतने बड़े फैसले किए।

राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया, जबकि मुलायम पार्टी के संरक्षक बने रहेंगे। शिवपाल सिंह यादव को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया गया। वहीं‌, अमर सिंह को पार्टी से बर्खास्त कर दिया गया। इसके पहले शिवपाल सिंह यादव अपने बेटे आदित्य के साथ मुलायम के आवास पर पहुंचे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *