मिस्र : चर्च में धमाके से 25 लोगों की मौत, 49 घायल

काइरो। मिस्र के मुख्य चर्च कोप्टिक क्रिश्चियन कैथेड्रल में रविवार को हुए विस्फोट में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई और 49 घायल हैं। मृतकों में अधिकतर महिलाएं हैं। egypt church

egypt church

मिस्र के सरकारी टेलीविजन ने यह जानकारी दी है। हालिया समय में अल्पसंख्यक समुदाय पर इस्लामी आतंकियों का यह सबसे भीषण हमला है।

इस सप्ताह यहां हुआ यह तीसरा विस्फोट है। सूत्रों ने बताया कि हमले में कम से कम छह बच्चों की भी मौत हुई है।

अब तक किसी भी आतंकी संगठन ने विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है।

हालांकि आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आइएस) के कुछ समर्थकों ने सोशल मीडिया पर हमले का जश्न मनाया है।

सूत्रों के अनुसार, 12 किलोग्राम टीएनटी विस्फोटक से भरी डिवाइस से गिरजाघर में महिलाओं की पंक्ति की ओर हमला किया गया था।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, दिन में 11 बजे प्रार्थना के वक्त सेंट मार्क गिरजाघर में विस्फोट हुआ।

www.naqeebnews.com

# egypt church

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *