अंडमान में बचाव कार्य जारी, 300 पर्यटकों को निकाला

पोर्ट ब्लेयर | चक्रवाती तूफान के चलते अंडमान के दो द्वीपों पर फंसे 1400 पर्यटक को बचाने का काम शुरू हो गया है। मौसम में सुधार होते ही नौसेना, तटरक्षक बल और केंद्र शासित प्रशासन ने शुक्रवार को करीब 300 पर्यटकों को बचा लिया। सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि भारतीय वायुसेना के तीन हेलिकॉप्टरों ने 85 पर्यटकों को सुरक्षित निकाल लिया है। havelock island

havelock islandपोर्ट ब्लेयर से भेजे गए तटरक्षक बल के दो जहाजों ने अन्य 200 पर्यटकों को बचाया।

चार अन्य जहाजों को भी बचाव कार्य में लगाया गया है।

उन्होंने बताया कि कोस्ट गार्ड शिप “कनकलता बरुआ’ और “राजवीर’ हैवलॉक द्वीप पर फंसे पर्यटक को निकालने के लिए तैयार है।

पोर्ट ब्लेयर से 40 किमी दूर स्थित हैवलॉक और नील द्वीप अंडमान के लोकप्रिय पर्यटन केंद्र हैं।

चक्रवात के कारण दोनों द्वीपों पर करीब 1400 पर्यटक फंसे थे।

www.naqeebnews.com

# havelock island

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *