ब्यूरोक्रेट्स के पास मिले 5 करोड़ के नए नोट, 5 किलो सोना भी जब्त

बेंगलुरु/ चेन्नई। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने गुरुवार को बेंगलुरु में दो ब्यूरोक्रेट्स के पास से 5 करोड़ रुपए जब्त किए। इसमें 4.7 करोड़ नए नोट हैं। बाकी 30 लाख रुपए के पुराने और छोटे नोट हैं। 5 किलो से ज्यादा का गोल्ड भी मिला है। उधर, तमिलनाडु पुलिस ने एक बीजेपी नेता के पास 20 लाख रुपए बरामद किए। new nots seizes

new-nots-seizes

– इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के एक अफसर ने बताया- ” इन दोनों अफसरों के पास इतनी बड़ी तादाद में नकदी कैसे पहुंची? इसे लेकर जांच की जा रही है।”

– “इतना ही नहीं इनके पास से 5 किलो से ज्यादा गोल्ड और छह किलो के ज्वैलरी भी बरामद हुई है। इसके अलावा लक्जरी स्पोर्ट्स कार भी मिली।”

– “मौके से पहचान पत्र मिले हैं। माना जा रहा है कि इनका इस्तेमाल रुपये एक्सचेंज करवाने में भी किया गया है।”

– मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इनमें एक स्टेट हाइवे डेवलपमेंट प्रोजेक्ट में चीफ प्लानिंग ऑफिसर है। वहीं, दूसरा कावेरी नीरावरी निगम लिमिटेड में मैनेजिंग डारेक्टर है।

– आईटी डिपार्टमेंट ने एएनआई को बताया कि पटना एयरपोर्ट से थाईलैंड के नागरिक को हिरासत में लिया गया है। इसके पास 1.2 करोड़ रुपए के पुराने नोट मिले।

– बीजेपी की यूथ विंग के नेता जेवीआर अरुण को तमिलनाडु पुलिस ने 20 लाख रुपए के साथ अरेस्ट किया।

– अरुण के पास 2000 के 926 नोट,  1530 नोट 100 के और 50 रुपये के 1000 नोट थे।

– पुलिस ने बताया कि हमने अरुण को अपना पक्ष और पैसों का सोर्स बताने के लिए वक्त दिया है।

-चंडीगढ़ पुलिस ने बुधवार को 2000 के नकली नोट चलाने के आरोप में दो भाई-बहन को अरेस्ट किया।

– 21 साल के बीटेक स्टूडेंट और उसकी कजिन ने 2000 के नए नोट स्कैन कर मार्केट में चलाया।

– आरोप है कि दोनों ने नकली नोट से 20 लाख रुपए की सेकंड हैंड ऑडी भी खरीदी थी।

– पुलिस ने इनके पास से 62 लाख रुपए बरामद किए।

– ऐसा आरोप है कि इन्होंने 6 करोड़ रुपए मार्केट में चलाए हैं।

– पहले भी दिल्ली पुलिस ने हजरत निजामुद्दीन स्टेशन के बाहर कार से 27 लाख के नए नोट बरामद किए।

– इस मामले में दो लोगों को अरेस्ट में लिया गया था।बरामद हुई यह रकम 2000 के नए नोटों में थी।

– वहीं, हरियाणा के पंचकुला में भी कुछ दिन पहले 8 लाख रुपये के नए नोट बरामद हुए थे।

www.naqeebnews.com

# new nots seizes

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *