2000 के नए नोट की क्या होंगी खूबियां, जानिए

नई दिल्ली। सरकार ने काला धन पर लगाम लगाने के लिए मंगलवार को बड़ा फैसला लेते हुए 500 और 1000 रुपए के नोट पर रोक लगा दी है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया अब 500 और 2000 के नए नोट जारी करेगी। मंगलवार को पीए मोदी ने राष्ट्र के नाम संदेश में कहा कि नए नोट जल्द से जल्द सरकुलेट कर दिए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की कि आज आधी रात से 500 और 1000 के नोट बंद कर दिए जाएंगे। rs 2000 new

rs 2000 new

नौ और 10 नवंबर के बीच एटीएम से पैसे निकालने की बंदिश होगी। 11 नवंबर तक अस्‍पतालों में पुराने नोट दिए जा सकेंगे।

9 और 10 नवंबर को एटीएम नोट काम नही करेंगे। 72 घंटे तक पुराने नोट से रेलवे, सरकारी बसों और एयरपोर्ट पर टिकट खरीद सकेंगे।

वहीं बैंक ट्रांजेक्‍शन जारी रहेगा। ऑनलाइन पेमेंट, डेबिट, क्रेडिट और डिमांड ड्राफ्ट से भुगतान भी जारी रहेगा।

नौ नवंबर को सारे बैंक बंद रहेंगे। आगे से ये सिर्फ कागज का टुकड़ा रह जाएंगे। पुराने नोट के बंद होने के बाद और जो नए नोट जारी किए जाएंगे।

2000 रुपए के नए नोट के पीछे मंगलयान को दर्शाया गया है। 2000 रुपए के नए नोट के पीछे भी एक तरफ स्वच्छ भारत अभियान की तस्वीर छपी होगी। जिसमें महात्मा गांधी के चश्मे की पिक्चर लगी होगी।

 www.naqeebnews.com

# rs 2000 new

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *