सुरक्षाबलों ने सोपोर में लश्कर के एक आतंकी को जिंदा पकड़ा 

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को एक बड़ी कामयाबी मिली है। सोपोर से आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा के जुड़े एक आतंकी को पकड़ा गया है। जम्मू कश्मीर पुलिस और 22 राष्ट्रीय राइफल के ज्वॉइंट ऑपरेशन के दौरान आतंकी उमर को धर दबोचा गया है। आतंकी के अन्य साथियों को खोजने के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है। lashkar e taiba

lashkar e taiba

जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों को सोपोर से तुज्जर इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को चारों तरफ से घेर लिया। कई घंटों के ऑपरेशन के बाद आतंकी उमर को जिंदा पकडऩे में सुरक्षाबलों को कामयाबी मिली।

इससे पहले मंगलवार को बांदीपुरा में भी सिक्योरिटी फोर्सेज और संदिग्ध आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी, यहां के एक गांव में दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की खबर थी, लेकिन घंटों फायरिंग के बाद वहां से आतंकी फरार होने में कामयाब रहे थे।

वहीं एलओसी पर पाकिस्तान की ओर से फायरिंग में मंगलवार को 8 नागरिकों की मौत हो गई थी, जबकि 18 लोग घायल हुए हैं। सीमा पर पाकिस्तान की ओर से हो रही फायरिंग का बीएसएफ ने मुंहतोड़ जवाब दिया। बीएसएफ के अनुसार भारत की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के 14 सीमा पोस्ट तबाह हुए। दो पाकिस्तानी रेंजर्स भी मारे गए थे।

गौरतलब है कि रविवार को जम्मू कश्मीर दुर्गमुल्ला में तीन आतंकियों के जंगल में छिपे होने की खबर मिली थी। सुरक्षाबलों के अनुसार सेना के ऑपरेशन के दौरान आतंकी रिहाइशी मकान से जंगल में छिप गए थे। ये सभी आतंकी लश्कर ए तैयबा संगठन थे।

www.naqeebnews.com

#  lashkar e taiba

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *