611 रुपए में गोएयर का हवाई टिकट, पर इन शर्तों के साथ

नई दिल्ली। वाडिया समूह की एयरलाइन गोएयर ने अपनी सालगिरह के मौके पर यात्रियों के लिए सस्ती फ्लाइट टिकट का ऑफर पेश किया है। गो एयर अपनी 11वीं एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रही है, जिसके मौके पर कंपनी ने डोमेस्टिक रूट्स पर 611 रुपए की शुरुआती कीमत का फ्लाइट टिकट ऑफर पेश किया है। इसके तहत ग्राहक दिल्ली, बेंगलुरु, मुंबई, पटना, पुणे, कोलकाता और गोआ जैसी जगहों पर यात्रा कर सकेंगे। go air

go air

कंपनी ने 611 रुपए की शुरुआती फ्लाइट टिकट के आलावा कंपनी ने कुछ एक्सक्लूसिव ऑफर भी रखे हैं। जैसे हर 11वां ग्राहक एक मुफ्त टिकट जीतेगा, प्रत्येक 111वें ग्राहक को सभी Lemon Tree Hotel में रुकने पर 40 फीसदी का डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा 1111 वें ग्राहक को रिटर्न टिकट व होटल में 2 रात 3 दिन का मुफ्त स्टे जीतने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही चुनिंदा 11 लकी ग्राहकों को Guess वॉच मिलेगी।

कंपनी की शर्त के मुताबिक, यह लिमिटेड टाइम ऑफर है जिसका लाभ 4 नंवबर से 8 नवंबर तक ही लिया जा सकता है। शुरुआती फेयर 611 रुपए है। इसमेंं केवल बेस प्राइज और फ्यूल सरचार्ज शमिल है। यह ऑफर 11 जनवरी 2017 से 11 अप्रैल 2017 की उड़ानों के लिए लागू होगा। यह सेल डायरेक्ट फ्लाइट्स के लिए ही वैलिड होगी। ऑफर के तहत खरीदी गई फ्लाइट टिकट नॉन रिफंडेबल होगी। इसमें सिर्फ लिमिटेड सीट उपलब्ध हैं।

ऑफर में ग्रुप डिस्काउंट नहीं मिलेगा।

www.naqeebnews.com

#  go air

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *