लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र में आज हुई सडक दुर्घटना में एक ही परिवार के चार सदस्यों समेत पांच लोगों की मृत्यु हो गयी और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि रायबरेली के रतपुरा में रहने वाला राजदेव अपने परिवार के सदस्यों के साथ अपनी बेटी सुमन का उपचार कराने एम्बुलेंस से लखनऊ आ रहा था । accident in lucknow
इस दौरान फुलवरिया क्रासिंग के पास एक ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में एम्बुलेंस सडक किनारे खडे दूसरे ट्रक से जा टकरायी। इस हादसे में राजदेव यादव, उसके पुत्र सुभाष, पुत्री सुमन, रिश्तेदार गोलू और एम्बुलेंस चालक अशोक की मौके पर मृत्यु हो गयी । दुर्घटना में सुभाष की पत्नी मंजू गंभीर रूप से घायल हो गयी। मंजू को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोडकर फरार हो गया। accident in lucknow

www.naqeebnews.com
# accident in lucknow
