सपा की मीटिंग खत्म, अखिलेश, मुलायम, शिवपाल सब हुए भावुक

लखनऊ। पारिवारिक कलह के बीच सोमवार को सपा कार्यालय में बैठक हो रही है सीएम अखिलेश इसमें मौजूद हैं। सीएम ने कहा कि वह नई पार्टी क्यों बनाएं। मेरे पिता मेरे गुरू हैं। मीटिंग के दौरान ही मुलायम ने मंच पर मौजूद अखिलेश और शिवपाल को गले मिलवाया, लेकिन जैसे ही मीटिंग खत्म हुयी मंच पर ही दो नेताओं में माइक पर बोलने को लेकर धक्का मुक्की शुरू हो गयी। दूसरी ओर सपा पार्टी के दफ्तर के बाहर कई बार अखिलेश और शिवपाल समर्थकों के बीच हाथा पायी हुयी। akhilesh yadav

akhilesh yadav

सीएम ने क्या कहा

हम पर जो इल्जाम लगाना हैं लगाएं लेकिन हमें भी बोलने का मौका दें।
जो बात नहीं सुनना चाहते हैं वो यहां से चले जाएं।
हमारी पार्टी स्थापना दिवस मनाने जा रही है।
हम सब पूरी ईमानदारी से इसे सफल बनाने का काम करेंगे।
हमे अन्याय के खिलाफ खड़े होना आप लोगों ने सिखाया है।
अखिलेश ने कहा कि मैं नई पार्टी क्यों बनाउं।
रथ और स्थापना दिवस दोनों साथ चलेंगे।
सब मैदान में हैं लेकिन काम करने वाले कहीं नहीं दिख रहे हैं।

# akhilesh yadav

www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *