रामगोपाल ने सोचा न होगा कि समाजवादी पार्टी से निकाले जायेंगे

लखनऊ । तेजी से बदलते घटनाक्रम के बीच रविवार दोपहर बाद सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव को पार्टी से छह साल के लिए निकाल दिया गया। ram gopal yadav

ram gopal yadav

सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने यह जानकारी देते कहा कि रामगोपाल अपनी बहू और बेटे को घोटाले के मामले में सीबीआई से बचाने के लिए भाजपा के बड़े नेता से तीन बार मिल चुके हैं। उन्होंने हमेशा नेता जी (मुलायम सिंह यादव) और सपा को कमजोर करने का काम किया है।

सुबह रामगोपाल यादव का लिखा पत्र सामने के बाद सपा में चल रहा घमासान और तेज हो गया था। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने सरकारी आवास पांच कालिदास मार्ग पर विधायकों, एमएलसी और समर्थकों की बैठक के बाद वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव के अलावा अपने मंत्रिमंडल के सहयोगी ओमप्रकाश सिंह, नारद राय व शादाब फातिमा को बर्खास्त कर दिया था। मुख्यमंत्री ने सांसद अमर सिंह के खिलाफ भी खुल कर नाराजगी जाहिर की।

# ram gopal yadav

www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *