बोले शिवपाल, मुलायम के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव, जनता सपा के साथ

लखनऊ। उत्तरप्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी में घमासान तेज हो गया है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अध्यक्षता में सीएम आवास पर हुई विधायकों की बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए। इसके बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने पत्रकारों से बात की। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नेताजी के नेतृत्व में चुनाव में जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि सीधा आरोप लगा दिया गया, बर्खास्तगी की चिंता नहीं। इसके आगे शिवपाल यादव ने कहा कि नेताजी ने समाजवादी पार्टी को खड़ा किया है और जनता सपा के साथ है। उन्होंने कहा कि पार्टी को कमजोर करने का षडयंत्र काफी दिनों से है। हमारे दल के कुछ बड़े नेता सीबीआई से बचने के लिए भाजपा की गोद में बैठ गए हैं। shivpal singh yadav

shivpal singh yadav

# shivpal singh yadav

www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *