साइबेरिया में हेलीकॉप्टर क्रैश, 21 की मौत

मॉस्को। रूस के साइबेरिया के ओल्ड यूरेगोव में एमआई-8 हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से 21 लोगों की मौत हो गयी।  स्थानीय आपातकालीन सेवाओं के सूत्रों ने आज बताया कि दुर्घटना उस वक्त हुई जब यह हेलीकॉप्टर नीचे उतर रहा था। helicopter crash

helicopter crash

हेलीकॉप्टर पर 22 यात्री और चालक दल के तीन सदस्य सवार थे जिसमें से 21 की मौत हो गयी और एक गंभीर रूप से घायल है शेष लोगों की तलाश जारी है।

उन्होंने बताया कि बचाव दल को हेलीकॉप्टर के दोनों ब्लैक बॉक्स मिल गये है जिससे दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा सकेगा। ब्लैक बाक्स के सुरक्षित मिलने  को बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। जिससे दुर्घटना के बारे में सही जानकारी हासिल करने में मदद मिलेगी। खराब मौसम के कारण राहत और बचाव कर्मियों को दुर्घटनास्थल तक पहुंचने में परेशानी का समना करना पड़ रहा है।

# helicopter crash

www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *