यूपी में भाजपा बगैर मुख्यमंत्री के चेहरे के चुनाव लडेगी : केशव मौर्य

बरेली। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को कहा है कि उत्तर प्रदेश में 2017 में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी मुख्यमंत्री के चेहरे के बगैर किस्मत आजमाएगी। प्रसाद ने यहां पत्रकारों से कहा कि प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों को बीजेपी के मुख्यमंत्री प्रत्याशी का इंतजार है। without face bjp

without-face-bjp

बीजेपी की स्पष्ट नीति है कि पार्टी बिना मुख्यमंत्री चेहरे के चुनाव लडेगी। लोकसभा चुनाव के बाद कई राज्यों में हुये चुनाव में पार्टी बगैर मुख्यमंत्री प्रत्याशी के चुनाव लड चुकी हैं। बीजेपी ने असम और दिल्ली में मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किया था जिसमें असम में जीत मिली और दिल्ली में हार।

उन्होने कहा कि हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखण्ड में चेहरा घोषित किये बिना लडा गया था जहां पार्टी को विजय हासिल हुई। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी 300 से ज्यादा सीट जीतेगी। केन्द्रीय संसदीय बोर्ड जिसे चाहेगा प्रदेश में पार्टी विधायक उसे ही मुख्यमंत्री मानेगे। मौर्य ने कहा कि बीजेपी दुनिया की सबसे बडी और सच्ची लोकतांत्रिक पार्टी है।

पार्टी का हर कार्यकर्ता मुख्यमंत्री का चेहरा है। इसलिए मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने की जरूरत नहीं हैं। प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य संजीव अग्रवाल पार्टी के कार्यक्रमों की जानकारी दी जबकि जिला अध्यक्ष रवीन्द्र राठौर ने मौर्या को जिले में पार्टी की चनावी रणनीति से अवगत कराया। कुछ देर बरेली रुक कर वह बदायूं में बूथ अध्यक्षों की बैठक में शामिल होने को रवाना हो गए।

बीजेपी की स्पष्ट नीति है कि पार्टी बिना मुख्यमंत्री चेहरे के चुनाव लडेगी। लोकसभा चुनाव के बाद कई राज्यों में हुये चुनाव में पार्टी बगैर मुख्यमंत्री प्रत्याशी के चुनाव लड चुकी हैं। बीजेपी ने असम और दिल्ली में मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किया था जिसमें असम में जीत मिली और दिल्ली में हार।

# without face bjp

नक़ीब न्यूज़ रेडियो सुनने के लिए क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *