सीरियाई सेना की नागरिकों को सलाह, शहर छोड़ दें

बेरुत। सीरिया की सेना ने युद्धग्रस्त अलेप्पो के विद्रोहियों तथा नागरिकों को अलेप्पो छोड़ने की चेतावनी दी है और कहा है कि जो भी शहर में रुकेगा, उसे अपने जोखिम पर रहना होगा। सीरिया की सेना ने कल एक वक्तव्य जारी कर कहा कि उसने उत्तरी शहर अलेप्पो के विद्रोहियों की सप्लाई लाइन काट दी है और उसे विद्रोहियों के ठिकानों तथा शस्त्रागारों की निश्चित सूचना है जिन पर वह हमले कर सकती है।  syria forces advised

syria-forces-advisedअलेप्पो में हालात बदतर

ऐसी स्थिति में विद्रोही लड़ाकों को हथियार डाल कर यहां से चले जाना चाहिये। इससे पहले बुधवार को सेना ने कहा कि वह अलेप्पो के विद्रोहियों के कब्जे वाले क्षेत्र पर हवाई हमले कम कर रही है और जो लोग शहर छोड़कर जाना चाहते हैं उन्हें इसकी अनुमति दे रही है। सीरिया की सेना ने ईरान तथा लेबनान की शिया मिलीशिया और रूसी विमानों की मदद से पूर्वी अलेप्पो पर 19 सितंबर को हमला शुरू किया था। इसके बाद से अलेप्पो में भयानक बर्बादी हुई है। सेना तथा उसके सहयोगियों ने पूर्वी भाग के कुछ इलाकों पर कब्जा किया है। उसने शहर के मध्य तथा पश्चिमीं भाग में भी मोर्चा खोल दिया है।

#  syria forces advised

www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *