कॉमेडियन और यू ट्यूबर समय रैना ने यू ट्यूब पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है, वह दुनिया भर मेंयू ट्यूब पर एक मिलियन चैनल सब्सक्राइबर तक पहुंचने वाले पहले क्रिएटर बन गए हैं। कॉमेडियन के चैनल के मेंबर्स की संख्या दस लाख के पार पहुंचने की उपलब्धि की पुष्टि यूट्यूब ने खुद की है।
गूगल इंडिया ब्लॉग पर जारी एक बयान के अनुसार, समय रैना ने अपने अनोखे स्टाइल और प्रोग्राम ‘इंडियाज़ गॉट टैलेंट’ के ज़रिए लाखों दर्शकों को अपने चैनल से जोड़ा है। उन्होंने 2026 में ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ का दूसरा सीजन भी शुरू किया, जो इस बार नेटफ्लिक्स के साथ आया।
समय रैना के अभीयू ट्यूब पर 12.4 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। अकेले जून 2026 में, भारत में 1.2 मिलियन से ज़्यादा यूज़र्स ने कम से कम एक यू ट्यूब चैनल मेंबरशिप खरीदी। वहीं, भारतीय क्रिएटर्स की मेंबरशिप से होने वाली कमाई में पिछले साल के मुकाबले 25 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई।
बताते चलें कि समय रैना का शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2 इसी साल में शुरु हुआ। इसके पहले सीजन (2025) के एक एपिसोड में रणवीर अल्लाहबादिया ने कुछ ऐसा कह दिया था, जिसकी वजह से खूब बवाल हुआ।
इस विवाद के चलते समय को अपने यूट्यूब से पहले सीजन के सभी वीडियो भी हटाने पड़े थे। जिस पर कड़ी प्रतिक्रिया हुई और समय रैना सहित शो से जुड़े लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायतें और केस दर्ज किए गए। बाद में शो से जुड़े लोगों ने माफी भी मांगी।
समय रैना ने बाद में 2026 में अपने कॉमेडी शो ‘स्टिल अलाइव’ के साथ वापसी की और ‘इंडियाज़ गॉट टैलेंट’ का दूसरा सीज़न भी लॉन्च किया, जो यू ट्यूब और नेटफ्लिक्स पर एयर हुआ था।
प्रोग्राम के दूसरे सीज़न के आखिरी एपिसोड में समेह रैना ने बताया कि विवाद के बाद उन्हें बहुत ज़्यादा मानसिक तनाव हुआ था और कनाडा में रहने के दौरान, उन्होंने चैट जीपीटी से यह भी पूछा था कि उनका शो फिर से कब शुरू हो पाएगा।