मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी निधन, हरिद्वार के लिए रवाना हुई अंतिम यात्रा


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 91 वर्ष की आयु में शुक्रवार 20 नवंबर को निधन हो गया। उत्तराखंड के पौड़ी जिले में स्थित उनके पैतृक गांव पंचूर में उन्होंने अंतिम सांस ली।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे अपने पैतृक आवास पर आयु संबंधी बीमारियों के चलते अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से अस्वस्थ थीं। उनका अंतिम संस्कार आज 21 नवंबर 2026 को हरिद्वार के चंडी घाट में होगा।

माँ के निधन की सूचना मिलने के बाद मुखयमंत्री योगी आदित्यनाथ पैतृक गांव पहुंचे और मां के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित अन्य नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री योगी सात भाई बहन है जिनमे चार भाई और तीन बहनों वाले परिवार में सबसे बड़े भाई मानवेंद्र मोहन, छोटे भाई शैलेंद्र मोहन और महेंद्र मोहन के अलावा तीन बहनें शामिल हैं।

मुख्यमंत्री की माताजी की अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत कई मंत्री और विधायक हरिद्वार पहुंच रहे हैं। मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, राज्यमंत्री सतीश शर्मा जी चार्टर विमान से पहुँच रहे हैं। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव चार्टर विमान से रवाना हुईं। उनके साथ उनके पिताजी अरविंद सिंह बिष्ट भी मौजूद रहे।

गोरखनाथ मंदिर से जुड़े लोगों और महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के सदस्यों ने शुक्रवार को एक शोक सभा आयोजित कर गोरक्षपीठाधीश्वर और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम योगी की मां के निधन पर शोक व्यक्त किया और उनसे बात की। साथ ही उपराष्ट्रपति के साथ कई भाजपा नेताओं ने भी दुख जताया है। मुख्यमंत्री की मां के निधन पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह अत्यंत दुखद समाचार है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी अब हमारे बीच नहीं रहीं। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वे उन्हें अपने चरणों में स्थान दें।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां के निधन पर समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान ने इसे एक बहुत बड़ा सदमा बताया है और अल्लाह से उनके लिए सब्र की दुआ की है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी सीएम योगी की मां के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है।

माँ की मृत्यु के साथ ही सार्वजनिक जीवन से दूर रहने वाले योगी आदित्यनाथ के परिवार की ओर आमजन का ध्यान गया है। अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद वे गोरखपुर आ गए और यहाँ उन्होंने गोरखनाथ मठ के तत्कालीन प्रमुख महंत अवैद्यनाथ का शिष्य बनना चुना। बाद में उन्होंने संन्यास लेकर अपने गुरु के उत्तराधिकारी के रूप में गोरखनाथ मठ के प्रमुख की ज़िम्मेदारी निभाई।

गौरतलब है कि स्वयं मुख्यमंत्री भी अपनी राजनितिक व्यवस्तताओं और विचारधारा के चलते पारिवारिक जीवन से उतना जुड़े नहीं रहे। यही कारण है मुख्यमंत्री योगी के चुनावी हलफनामे में माता और पिता में किसी का भी नाम नहीं लिखा है।

अगर इसके पीछे क्या वजह पर बात करें तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का असली नाम अजय सिंह बिष्ट है। उनके पिता का नाम आनंद सिंह बिष्ट और माता का नाम सावित्री देवी था। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव में 5 जून 1972 को जन्मे अजय सिंह ने संन्यास लेने के बाद सांसारिक जीवन और पारिवार के लोगों से दूरी बना ली थी। यही कारण है कि उनके चुनावी हलफनामे में माता और पिता में किसी का भी नाम नहीं लिखा है।

दरअसल अजय सिंह बिष्ट को महंत अवैद्यनाथ गोरखनाथ मंदिर के पीठाधीश्वर ने गुरू दीक्षा देकर योगी आदित्यनाथ बनाया था। बाद में उन्होंने योगी आदित्यनाथ को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया। क्यूंकि संन्यास की परंपरा में गुरु को आध्यात्मिक पिता का स्थान दिया जाता है और यही कारण रहा कि योगी आदित्यनाथ ने अपने चुनावी दस्तावेजों में अभिभावक की जगह महंत अवैद्यनाथ का नाम दर्ज कराया था।

योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट की मृत्यु 20 अप्रैल 2020 को उस समय हुई जब वह 89 वर्ष के थे। इन दिनों पूरे देश में कोविड-19 के चलते लॉकडाउन लगा हुआ था।नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में उनका इलाज चल रहा था। योगी आदित्यनाथ ने बताया था कि मुख्यमंत्री के रूप में अपनी जिम्मेदारियों और लागू प्रतिबंधों के कारण वे अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाएंगे। उत्तराखंड में ही 21 अप्रैल 2020 को उनके पिता का अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार की रस्में परिवार के सबसे छोटे बेटे, महेंद्र मोहन ने निभाईं थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *