यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ सड़क हादसों में कमी लाने और लिए लखनऊ में बीते दिन यातायात माह की शुरुआत हुई। इस अवसर पर यातायात जागरूकता कार्यक्रम के बाद रिजर्व पुलिस लाइंस से1090 चौराहे तक करीब 400 बाइक सवारों की रैली निकाली गई।
पहली से 30 नवंबर 2026 तकचलने वाले इस माह का उद्देश्य सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करना है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, पुलिस आयुक्त तरुण गाबा ने यातायात जागरूकता कार्यक्रम के बाद रिजर्व पुलिस लाइंस से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पहले उन्होंने रिजर्व पुलिस लाइंस में दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। आयोजन के दौरान पुलिस आयुक्त तरुण गाबा ने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने पर जोर दिया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जागरूकता कार्यक्रम में संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था बबलू कुमार, डीसीपी मध्य एवं यातायात अर्पित विजयवर्गीय, एडीसीपी यातायात राघवेंद्र सिंह, एडीसीपी लाइंस राजेश कुमार यादव और संभागीय परिवहन अधिकारी प्रभात पांडेय समेत अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
इस अवसर पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। पुलिस आयुक्त ने हेलमेट, सीट बेल्ट के प्रयोग, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने और ड्राइविंग के दौरान मोबाइल से दूरी बनाए रखने की अपील की। साथ ही दुर्घटना पीड़ितों को गोल्डन ऑवर में उपचार दिलाने का महत्वपर भी जानकारी दी गई।
यातायात माह अभियान के मुख्य बिंदु
• विशेष चेकिंग: बिना हेलमेट और सीट बेल्ट वाहन चलाने वालों पर सख्त नजर।
• कार्रवाई: डग्गामार वाहनों पर रोक और यातायात नियमों तोड़ने वालों पर जुर्माना।
• जागरूकता: आमजन, विद्यार्थियों और चालकों को सुरक्षित यातायात व्यवहार के लिए प्रेरित करना।