वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए 17 और 24 अक्टूबर को पूरे प्रदेश में लगेंगे विशेष कैंप

उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए इंतज़ाम किया गया है। आज यानी 17 और 24 अक्टूबर को इसके लिए विशेष कैंप लगेंगे। इस विशेष मतदाता पंजीकरण कैंप में नए और छूट जाने वाले मतदाताओं के लिए फॉर्म-छह उपलब्ध हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, प्रदेशभर में 17 और 24 अक्टूबर को विशेष कैंप लगाए जाएंगे। विधान सभा चुनाव की मतदाता सूची में पंजीकरण से छूटे नागरिकों के साथ ही पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं के नाम शामिल करने की व्यवस्था की गई है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में नाम है तो वह मतदाता पंजीकरण के लिए कैंप में ही फॉर्म-छह भरकर आवेदन कर सकता है। बीएलओ और अधिकारी कैंपों का निरीक्षण करेंगे। इन सभी बूथों पर सुबह 10 से शाम चार बजे तक लगने वाले कैंप में बीएलओ यानी बूथ लेवल अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

एसआईआर यानी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद से ही मतदाता पंजीकरण का अभियान चल रहा है। विशेष अभियान के दौरान कैंप में फॉर्म-छह उपलब्ध कराए जाएंगे। आवेदन करने वालों को फॉर्म भरने के साथ फोटो और जन्मतिथि तथा पते से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराना होगा।

फार्म-छह भरने और पंजीकरण प्रक्रिया में पूरी करने के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर स्थापित हेल्प डेस्क से लोगों को सम्बंधित सहायता मुहैया कराई जाएगी। कैंपों के फोटो और वीडियो जिला निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट तथा आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर अपलोड किए जाएंगे।

जानकारी में कहा गया है कि इन कैंपों की प्रभावी निगरानी के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी और उप जिला निर्वाचन अधिकारी बूथों का लगातार निरीक्षण करेंगे। इसके अलावा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी भी संबंधित विधान सभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों का दौरा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *