खतरों के खिलाड़ी 15 के विनर बने जांबाज़ अविनाश मिश्रा

टीवी एक्टर अविनाश मिश्रा ने रोहित शेट्टी के होस्ट वाले शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में विनर का खिताब हासिल कर लिया है। अविनाश ने इस खेल में ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराकर जीत हासिल की है। इस शो के विनर बनने के बाद अविनाश को ट्रॉफी के अलावा भारी भरकम प्राइज मनी भी मिली है।

‘खतरों के खिलाड़ी 15’ लगातार कई हफ्तों तक चलने वाले इस शो में कांटे की टक्कर के साथ हर कदम पर खतरे से भरे स्टंट ने दर्शकों को बंधे रखा। इस शो के विनर रहे हैं टीवी एक्टर अविनाश मिश्रा ‘बिग बॉस 18’ में भी अपना जलवा दिखा चुके हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, इस शो ने एक साल के ब्रेक के बाद वापसी की और इसकी थीम थी ‘डर का नया दौर’, जिसके सामने गला सबका सूखता था। रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किए जाने वाले स्टंट बेस्ट इस रियलिटी शो को इस साल अगस्त में सीजन 15 के समयऑन ईयर किया गया।

शोर के दौरान हर खतरे का सामना करते हुए अविनाश मिश्रा उन कीन फाइनलिस्ट में से एक थे जहां उनकी टक्कर ऋत्विक धनजानी और ओरी से थी। एक ज़ोरदार मुक़ाबले के साथ आखिरकार अविनाश मिश्रा ने इन दोनों को शिकस्त दी और ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। अविनाश को इस शो को जीतने के साथ और भी इनामों से नवाज़ा गया।

बीते एक दशक से टीवी इंडस्ट्री से जुड़े अविनाश मिश्रा एक्टर बनने से पहले डीजे के तौर पर काम कर रहे थे। अविनाश ने एक्टिंग की शुरुआत 2016 में ‘सेठजी’ से की और बाद में 2017 में ‘इश्कबाज’ में नजर आए। इसके बाद साल 2018 में ‘मरियम खान रिपोर्टिंग लाइव’ के ज़रिए उन्होंने अपनी पहचान बनाई।

साल 2022 के शो ‘नाथ’ ने उन्हें कामयाबी के नए सोपान दिए। इसके बाद अविनाश 2024 में ‘बिग बॉस 18’ में नजर आए। इस शो में वह चौथे नंबर पर रहे। जिस समय वह ‘बिग बॉस 18’ के घर में थे, उन्हीं दिनों अविनाश को ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के कंटेस्टेंट के तौर पर फाइनल कर लिया गया था और इस समय अविनश इस स्टंट बेस्ड रियलिटी शो के विनर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *