कॉफी विद करण का सीज़न नौ ला रहे हैं करण जौहर

करण जौहर का टॉक शो ‘काफी विथ करण 9’ जल्द रिलीज होने जा रहा है। इस शो का प्रोमो मेकर्स ने सोशल मीडिया पर रिलीज किया। खास बात यह है कि इस प्रोमो वीडियो में करण ने शो से अपने भावनात्मक जुड़ाव पर बात की।

करण जौहर का ‘कॉफी विद करण सीजन 9’ इस बार 14 अक्टूबर से जियो हॉटस्टार पर आएगा। उन्होंने इसे ‘फाइनल सीजन’ बताया और अपने पिता को याद करते हुए इमोशनल हो गए।

इस बार नए सीजन की घोषणा के लिए मेकर्स ने एक प्रोमो जारी किया है। हालाँकि इसे सिर्फ प्रोमो नहीं कहा जा सकता। दरअसल यह करण की तरफ से दिया गया एक बड़ा ही भावुक संदेश भी है।

काफी विथ करण के इस नवें संस्करण का एलान करते हुए करण जौहर ने अपने 22 साल पुराने सफर पर भी चर्चा की। करण कहते हैं, ‘मैंने 2004 में काफी विथ करण को शुरू किया था। मुझे याद है कि जब मैंने अपने पिता से इस चैट शो का आइडिया शेयर किया। उन्होंने कहा कि तुम तो वैसे भी रोज चार दोस्तों से मिलते रहते हो, तो तुम्हें एक टॉक शो खोलने की क्या जरुरत है? इसके बाद मैंने अपने पिता को खो दिया। इसके बाद यह शो शुरू किया।’

फिल्मेकर करण जौहर ने अपने टॉक शो ‘काफी विथ करण’ को होस्ट करके अपनी पहचान को एक नया आयाम दिया है। इसे लोगों ने खूब पसंद भी किया है। यही वजह है कि फैंस को भी इसके नवें का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है।

करण जौहर के इस चैट शो के नए सीजन में इंडस्ट्री के गॉसिप्स और स्कैंडल के साथ हल्ला गुल्ला वाला माहौल रहेगा। यह शो साल 2004 में शुरू हुआ था जहां अब तक तमाम बड़े सेलेब्स शिरकत कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *