रिलीज से पहले ‘दृश्यम 3′ ने एडवांस बुकिंग से जमाया सिक्का

दो अक्टूबर को रिलीज़ होने वाली ‘दृश्यम 3′ की इस समय ज़ोरदार एडवांस बुकिंग हो रही है। ख़बरों से मिलने वाले रुझान बताते हैं कि एडवांस बुकिंग में ही इस फिल्म ने रिलीज से पहले करोड़ों कमा लिए हैं।

जल्दी ही अजय देवगन की ब्लॉकबस्टर फ्रैंचाइजी दृश्यम की तीसरी कहानी ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ एक बार फिर बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही है। फिल्म दो अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं। इस दौरान प्रमोशन की बदौलत फिल्म को लेकर काफी ज़ोरदार माहौल बन चुका है। साथ ही फिल्म की धुआंधार एडवांस बुकिंग ने इसके मच अवेटेड होने के पुख्ता सुबूत दे दिए हैं।

दृश्यम 3’ एडवांस बुकिंग के पहले दिन का जायज़ा लें तो जबरदस्त रिस्पॉन्स के साथ इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही करोड़ों कमा लिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, फिल्म के पहले दिन के लिए 7 हजार 440 शोज के लिए 2.2 लाख टिकटों की सेल हो चुकी है।
इसी के साथ इसने पहले दिन के लिए प्री सेल में ब्लॉक सीटों के साथ 8.8 करोड़ और बिना ब्लॉक सीटों के साथ 6.65 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

दृश्यम 3 की रिलीज में अभी दो दिन बाक़ी हैं और सिनेमा के जानकारों का मानना है कि इसकी एडवांस बुकिंग में और तेजी आएगी। ट्रेड एनालिस्ट्स अनुमान लगा रहे हैं कि ये फिल्म भारत में आसानी से 40 करोड़ रुपये से ज्यादा की नेट ओपनिंग कर सकती है।

बताते चलें कि ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ में पिछली फिल्म वाले कलाकार मुख्य रूप से नज़र आएंगे। इस बार फिल्म में प्रकाश राज और जयदीप अहलावत की नई एंट्री हुई है और इस बार अक्षय कुमार फिल्म में नहीं हैं।

इस फ़िल्म के प्रोड्यूसर कुमार मंगत, संजीव जोशी और आलोक जैन हैं जबकि अभिषेक पाठक ने इसका निर्देशन किया है। फिल्म को आमिल कीयन खान, अभिषेक पाठक और परवेज़ शेख़ ने लिखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *