एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने ट्रोलर्स को जवाब देने का नया अंदाज़ निकाला है। वह ‘राइज एंड फॉल 2’ शो में कंटेस्टेंट के रूप में पहुंची। इस शो में उन्होंने पर्पल साड़ी के साथ ‘मोटी’ लिखा हुआ ब्लाउज पहना। शो के होस्ट वीरेंद्र सहवाग को उन्होने इसके पीछे की वजह भी बताई।
स्वरा ने इस बीच खूब लाइमलाइट बटोरीं। उन्होंने बॉडी शेमिंग करने वाले ट्रोलर्स को अपने अंदाज में जवाब दिया। स्वरा इस शो में पर्पल रंग की साड़ी पहनकर पहुंची थीं और इसके ब्लाउज पर ‘मोटी’ लिखा हुआ था। जब सहवाग ने उनसे यह लिखवाने की वजह पूछी, तो स्वरा ने बताया कि किस तरह सोशल मीडिया पर उन्हें ‘मोटी’, ‘भैंस’, ‘गाय’, ‘हिप्पो’ और ‘हाथी’ तक कहा गया। स्वरा ने अपने पोस्टपार्टम बॉडी को लेकर कुछ महीने पहले भी ट्रोलिंग पर खुलकर बात की थी।
26 सितंबर से शुरू होने वाले रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ का क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग और स्वरा वाला यह शो लाइमलाइट में बना हुआ है। इसके छोटे-छोटे कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
शो में स्वरा भास्कर कहती हैं कि उनकी बेटी तीन साल की है और तीन साल में लोगों ने लोगों ने, अजनबियों ने, जिनको वह बिल्कुल नहीं जानती, सोशल मीडिया पर मोटी, भैंस, तक कहा है कुछ ने उन्हें हिप्पो और हाथी कहकर ट्रोल किया। वह कहती हैं, ‘मैं ये सब हो गई हूं। अब मैं आपके इन सभी शब्दों को स्वीकार करती हूं और उन्हें अपनाती हूं।’
यह भी बताते चलें ऐसा पहली बार नहीं है जब स्वरा ने ट्रोलर्स को जवाब दिया हो। पहले भी वह जवाब देती आई हैं। इसी साल उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लंबी पोस्ट लिखते हुए बताया था कि कैसे उन्हें असंवेदनशील कमेंट्स का सामना करना पड़ता है और ट्रोलर्स को जवाब भी दिया था।
गौरतलब है कि ‘राइज एंड फॉल’ सीजन 2 में स्वरा भास्कर के अलावा गौतम गुलाटी, करण पटेल, प्रियंका चाहर चौधरी, कायरा अनु, शहजाद पूनावाला, इरिना रूड़ाकोवा, अनीश भगत, सारा गुरपाल, निहारिका तिवारी, सिवेट तोमर, काजल राघवानी, राज ग्रोवर, मनीष कश्यप और तेज प्रताप यादव शामिल हैं।
इस शो में शामिल 15 कंटेस्टेंटसिनेमा, टेलीविजन, रियलिटी शो, सोशल मीडिया और पब्लिक लाइफ से जुड़े हैं। ‘राइज एंड फॉल’ को प्राइम वीडियो और एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम किया जा रहा है। शो के नए एपिसोड हर दिन दोपहर 12 बजे आते हैं जिसमें ये सभी शो के ‘रूलर्स वर्सेस वर्कर्स’ फॉर्मेट में मुकाबला करेंगे।