एशियन खेलों में आज की कामयाबी के बाद अब भारत बारहवें स्थान पर आया

20वें एशियाई खेलों के सातवें दिन लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक़, भारत ने कबड्डी में गोल्ड मेडल जीत लिया है। इसके साथ भारत के कुल मेडल की संख्या 27 हो गई है। मैराथन, शूटिंग में सिल्वर और स्क्वाश में ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद भारत ने आज भी अपना बेस्ट देते हुए अब तक 27 मेडल हासिल किए हैं। इन खेलों में अब भारत 12वें स्थान पर है और कुल मैडल की बात करें तो इस्समय 3 गोल्ड, 11 सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज खिलाडियों के कहते में आ चुके हैं।

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय मैराथन धावक सावन बारवाल ने पुरुषों की मैराथन स्पर्धा में रजत पदक जीतकर न सिर्फ नेशनल रिकॉर्ड बनाया बल्कि इतिहास भी रच दिया है। उनका यह पदक इसलिए महत्वपूर्ण है क्यूंकि 1982 यानी पूरे 44 वर्षों में एशियन गेम्स की मैराथन में भारत को पहला पदक है।

मैराथन धावक सावन ने इन खेलों में न सिर्फ सिल्वर मेडल जीता बल्कि 2:11:37 का समय निकालते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी दिया। इस उपलब्धि के साथ सावन ने नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी बनाया। बताते चलें कि रेस का स्वर्ण पदक जापान के यामाशिता ने जीता।

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने ईरान को हराकर गोल्ड मेडल जीत लिया है। ये भारत का जारी एशियन गेम्स में तीसरा गोल्ड है। इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने ईरान को 37-34 से शिकस्त दी।

रिपोर्टस के मुताबिक़, एथलीट सावन शुरुआती 10 किलोमीटर के बाद से ही रेस के फ्रंट रनर्स में बने रहे। उन्होंने 21 किलोमीटर का हाफ-मैराथन मार्क पूरा करने में 1:05:54 का समय लिया और वह रेस में पहले स्थान पर आए। रेस के आगे बढ़ने पर जापान के यामाशिता, चीन के हान और भारत के सावन बारवाल के बीच मुख्य मुकाबले के हालात बन गए।

रेस का निर्णायक मोड़ 36 किलोमीटर पर आया जब जापान के यामाशिता ने 20 से 30 मीटर की बढ़त बना ली। इस बीच सावन ने धैर्य बनाए रखा और मजबूती से दूसरे स्थान के लिए डटे रहे। आखिरकार अपनी गति बरकरार रखते हुए सावन ने दूसरा स्थान हासिल किया और देश को सिल्वर मेडल दिला दिया। बताते चलें की मुक़ाबले में हिस्सा ले रहे दूसरे भारतीय धावक कार्तिक करकरा शुरुआती चरण में आगे रहने के बाद पिछड़ गए और 19 धावकों में 17वें स्थान पर रहे।

सावन बारवाल को जानें
सावन बारवाल भारतीय सेना के एथलीट हैं और हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के रहने वाले हैं। वह इससे पहले इसी साल अप्रैल महीने में रोटरडैम की प्रतिष्ठित एनएन मैराथन में 48 साल पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं। सावन ने साल 2023 में आयोजित ‘एशियन क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप’ में भी भारत को कांस्य पदक दिलाया था।

कबड्डी में गोल्ड मेडल का मुकाबला: भारत की पुरुष और महिला दोनों टीमें गोल्ड मेडल मैच में ईरान से भिड़ेंगी। भारतीय पुरुष टीम अपने 9वें गोल्ड और महिला टीम चौथे खिताब की तलाश में मैदान में उतरेगी।

बैडमिंटन में पीवी सिंधु की शुरुआत: दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु बैडमिंटन महिला सिंगल्स में अपने अभियान की शुरुआत करेंगी, जहां उनसे भारत की अगुवाई करने और मेडल दिलाने की बड़ी उम्मीदें हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *