‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’: ट्रेलर में नज़र आया क्राइम ब्रांच का जाल और उससे बचने की जुगत

अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ की रिलीज डेट सामने आ चुकी है। ये सस्पेंस मूवी आगामी दो अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

फिल्म ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ का धड़कने बढ़ने वाला ट्रेलर बीते दिन सामने आ चुका है। शानदार और एक्साइमेंट बढ़ाने वाले इस ट्रेलर में थ्रिलर-क्राइम के जारी खेल को और भी ऊंचाइयों तक पहुंचाने में कामयाबी साफ देखी जा सकती है।

वैसे भी थ्रिलर-सस्पेंस-क्राइम फिल्मों के शौकीनों इस फिल्म के तीसरे पार्ट का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में बहतरीन एडिटिंग वाल यह ट्रेलर उनमें बहुत बेचैनी पैदा करने में कामयाब हुआ है।

‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ के ट्रेलर में इस बार अजय देवगन के साथ प्रकाश राज और जयदीप अहलावत भी हैं। शुरू से लेकर अंत तक यह ट्रेलर दर्शक की नजर स्क्रीन से हटने नहीं देगा।

‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ के ट्रेलर 2.49 मिनट का है और इसकी शुरुआत तब्बू और सौरभ शुक्ला की बातचीत से होती है। दोनों विजय सलगांवकर (अजय देवगन) की सीक्वल की कहानी के बारे में बात कर रहे हैं।

ट्रेलर के अगले सीन में विजय की फैमिली के फ्लैश बैक सीन हैं, जिसमें परिवार के हाथों आईजी मीरा देशमुख (तब्बू) के बेटे की हत्या हो जाती है। अब कहानी न्याय से बदले की ओर रुख करती दिखती है। यहां तब्बू कहती हैं कि उन्हें अब न्याय नहीं बल्कि बदला चाहिए।

फिर जोरदार डायलॉग का सिलसिला शुरू होता है। इस बार फिल्म में प्रकाश राज बतौर वकील एंट्री लेते है। वह विजय के बारे में कहते हैं, ‘वो अनपढ़ है, बेवकूफ नहीं और इसे हल्के में लेने की गलती मैं नहीं करूंगा’।

इसके साथ ही एंट्री होती है गायतोंडे की, जो शुरू से ही विजय की जान का दुश्मन बना है। इस बीच ट्रेलर में जयदीप अहालवत बतौर क्राइम ब्रांच एसपी राजवीर सिंह के रोल में जिस अंदाज में आते है, उससे दिलचस्पी का मीटर और भी ऊपर चला जाता है।

विजय और राजवीर के बीच जुबानी जंग के साथ इधर मीरा देशमुख भी विजय को हवालात में डालने के लिए क्राइम ब्रांच की पूरी फौज और सीनियर वकील की मदद से शिकंजा कसती हैं।

इस सबकी तैयारी और विजय की जुगत के बीच एक्साइटमेंट का पारा पीक पर नजर आता है। सवाल उठता है कि क्या फाइनल पार्ट में विजय हार मन लेगा और उसे सजा होगी या एक बार फिर अनपढ़ विजय अपने दिमाग के दम पर इस चक्रव्यूह से बाहर आने में कामयाब होगा?

इस फिल्म में श्रेया सरन, तब्बू, प्रकाश राज, रजत कपूर और जयदीप अहलावत शामिल हैं। ‘दृश्यम फ्रेंचाइजी में प्रकाश राज और जयदीप अहलावत फ्रैश एंट्री है। निर्देशक की भूमिका में अभिषेक पाठक ने अपनी हर कोशिश की है। कहानी अभिषेक पाठक ने आमील के खान, रजत कपूर और परवेज शेख के साथ मिलकर लिखी है।
सिनेमा के जानकारों का कहना है कि ट्रेलर ने ऐसे सीन क्लैश दिखाए हैं, जो अब दर्शकों को दो अक्टूबर को सिनेमाघरों में जाने को मजबूर कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *