भारत ने महिला एशिया कप टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट के ग्रुप ए मैच में गुरुवार को हांगकांग को ज़ोरदार शिकस्त दी। इस एकतरफा जीत के साथ भारत की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है।
ये भारतीय महिला टीम की टी20 में दूसरी सबसे बड़ी जीत है। इसमें हांगकांग को 137 रन से हराकर भारत महिला एशिया कप के सेमीफाइनल में पहुंच गया। दुबई में खेले गए इस मैच में भारत ने हांगकांग के सामने 194 रन का लक्ष्य रखा।
मुक़ाबले के लिए आई हांगकांग की टीम के बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने ज्यादा देर तक नहीं टिक सके और 16.2 ओवर में मात्र 56 रन पर इस टीम के सभी विकेट गिर गए।
हांगकांग के लिए कप्तान नताशा माइल्स ने सर्वाधिक 15 रन बनाए। उनके अलावा सिर्फ मरीना लैमप्लो (14) और यास्मिन दसवानी (11) की दोहरे अंक तक सकीं। हांगकांग ने अपने अंतिम छह विकेट केवल चार रन पर ही गंवा दिए।
भारत की तरफ से ऑफ स्पिनर दीप्ति शर्मा ने नौ रन पर तीन विकेट हासिल किए। तेज गेंदबाज नंदिनी शर्मा ने छह रन पर दो विकेट लिए। लेग स्पिनर प्रेमा रावत ने 12 रन पर दो विकेट लिये जबकि बाएं हाथ की स्पिनर श्री चरणी ने 16 रन देकर दो विकेट लिया और इस तरह से भारतीय खिलाडियों का ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन प्रदर्शन करते हुए रिकॉर्ड जीत हासिल की।
खेल की शुरुआत में हांगकांग ने टॉस जीता और भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। भारत की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 193 रनों का स्कोर खड़ा किया। जिसमें स्मृति मंधाना ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली। उन्होेंने 64 गेंद में 14 चौकों और 7 छक्कों से 124 रन रन बनाए। इसके अलावा शेफाली वर्मा (28) के साथ पहले विकेट के लिए आठ ओवर में 74 रन जोड़े, जिससे भारत बड़ा लक्ष्य देने में सफल रहा।
स्मृति मंधाना का रिकॉर्ड शतक
भारत के लिए खेलते हुए स्मृति मंधाना ने मैच में शानदार पारी खेली। उन्होंने चौके के साथ 57 गेंद में अपना दूसरा टी20 शतक पूरा लगाया। इसके साथ उन्होंने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए। इन रिकॉर्ड पर एक नजर डालते हैं-
महिला टी20 एशिया कप में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर
124 – स्मृति मंधाना (भारत) बनाम हांकांग, दुबई, 2026
119* – चमारी अटापट्टू (श्रीलंका) बनाम मलेशिया, दांबुला, 2024
97* – मिताली राज (भारत) बनाम मलेशिया, कुआलालंपुर, 2018
महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन
10880 – स्मृति मंधाना
10868 – मिताली राज
10740 – सूजी बेट्स
10273 – शार्लेट एडवर्ड्स
10007 – स्टेफनी टेलर
महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक
18 – स्मृति मंधाना
17 – मेग लैनिंग
17 – लॉरा वोल्वार्ड्ट
17 – हेले मैथ्यूज