ऋतिक के बेटे ऋहान का बतौर सिंगर, सॉन्ग राइटर और गिटारिस्ट डेब्यू

ऋतिक रोशन के बेटे ऋहान रोशन को लेकर जो लोग अदाकारी की दुनिया में उनके आने की उम्मीद कर रहे थे, उनके लिए खबर है कि ‘दिस हेवनली प्लेस’ के साथ बतौर इंडिपेंडेंट आर्टिस्ट डेब्यू किया है। रेहान ने अपना क्षेत्र सुरों की दुनिया में तलाशा है और उनका ये गाना रिलीज हो चुका है।

ऋहान के डेब्यू म्यूजिक वीडियो में उन्हें ब्लैक एंड व्हाइट वीडियो में गिटार बजाते और अंग्रेजी में गाना गाते देखा जा सकता है। ऋतिक रोशन ने गाने का वीडियो शेयर किया है। इसे साझा करते हुए उन्होंने लिखा, ‘तुम्हारे अंदर जन्म से ही एक खास समझ है रे। मुझे उस पर पूरा भरोसा है। यही भरोसा मुझे निडर बनाता है।’

बेटे की कामयाबी पर मां सुजैन खान ने भी अपनी ख़ुशी सेलिब्रेट की है। उन्होंने ऋहान के लिए अपना प्यार लुटाते हुए लिखा, ‘बहुत ज्यादा भावुक हूं, तुमसे जितना प्यार करूं, उतना कम है।’ साथ ही एक्ट्रेस-सिंगर सबा आजाद ने भी रेहान को गाने के रिलीज पर बधाई दी है।

अपने पहले सिंगल ‘दिस हेवनली प्लेस’ के साथ यह रेहान का बतौर इंडिपेंडेंट आर्टिस्ट डेब्यू किया है। उनका ये गाना अब रिलीज हो चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, इस गाने में ऋहान ने सिंगर, सॉन्ग राइटर और गिटारिस्ट की जिम्मेदारी निभाई है। इस गाने को सूडान ने प्रोड्यूस किया है, जबकि अंकुर तिवारी ने आर्टिस्ट्स एंड रिपर्टोइर का काम संभाला है।

वैसे तो ऋहान अब सिंगर-सॉन्ग राइटर और गिटारिस्ट के तौर पर म्यूजिक की दुनिया में अपना अलग सफर शुरू कर रहे हैं मगर संगीत और रोशन परिवार का रिश्ता काफी पुराना है। हालाँकि ऋहान के पिता और दादा अभिनय और निर्माण के क्षेत्र से रहे मगर ऋहान के परदादा रोशन हिंदी सिनेमा के मशहूर म्यूजिक कंपोजर थे। उनके दादा के भाई राजेश रोशन भी जाने-माने संगीतकार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *