‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ फिल्म के सीक्वल पर काम कर रही हैं निर्देशक जोया अख्तर

अपने समय की बेहद फिल्म ‘जिंदगी न मिलेगी दोबारा’ को आए पंद्रह साल बीत चुके हैं। इस इसके सीक्वल से जुड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म की निर्देशक जोया अख्तर ने कहानी को लेकर भी कुछ जानकारी साझा की है।

साल 2011 में रिलीज हुई इस फिल्म की निर्माता-निर्देशक जोया अख्तर ने फिल्म के सीक्वल पर हालिया एक इंटरव्यू में कुछ जानकारी साझा की है। ‘द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया’ से बात करते हुए उनका कहना था कि इस पर काम हो रहा है।

इस इंटरव्यू में जोया कहती हैं कि उन्हें नहीं पता कि क्या होगा और क्या नहीं। खुद उनके पास भी इस बात के सरे जवाब नहीं है कि आज के समय में इन किरदारों से दोबारा जुड़ना कितना सही रहेगा। इन सबके बावजूद वह इस प्रोजेकट पर सहमत हैं।

याद दिला दें कि ऋतिक रोशन, फरहान अख्तर और अभय देओल को साथ लेकर जोया अख्तर ने फिल्म ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ का निर्देशन किया था। कहानी में तीन दोस्त स्पेन घूमने निकलते हैं और कई तरह के अनुभवों से गुज़रते हुए दोस्ती के महत्व को समझते हैं। फिल्म में स्पेन के सुन्दर नज़रों के साथ शूट हुई है।

यह फिल्म 15 जुलाई 2011 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। उस समय फिल्म का बजट करीब 55 करोड़ था। फिल्म काफी कामयाब रही और बॉक्स ऑफिस पर इसने अच्छी कमाई की थी। इस फिल्म ने भारत में 121.47 करोड़ रुपये कमाए थे जबकि इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 153.10 करोड़ था।

‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा 2’ को लेकर चर्चा उस समय और तेज हो गई थी, जब पिछले साल ऋतिक रोशन, फरहान अख्तर और अभय देओल एक विज्ञापन में साथ नजर आए थे। तीनों को एक बार फिर साथ देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हो गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *