यू ट्यूब ने क्रिएटर्स के लिए किए व्यूज ट्रैक से जुड़े बदलाव

यू ट्यूब अब वीडियो से जुड़े व्यूज को ट्रैक करने के अपने तरीके में बदलाव कर रहा है। नए नियम के अनुसार, अब जैसे ही वीडियो प्ले होगा और उसका पहला फ्रेम दिखाई देगा, उसी समय एक व्यू काउंट हो जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्लेटफ़ॉर्म ने घोषणा की है कि 24 अगस्त से वह सभी तरह के वीडियो फॉर्मेट के लिए व्यूज गिनने का एक ही तरीका अपनाया जाएगा। इनमे लंबे और शार्ट दोनों ही वीडियो शामिल हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर साझा एक पोस्ट में यू ट्यूब की तरफ से जो जानकारी दी गई है उसके अनुसार, व्यू काउंट के लिए किसी न्यूनतम वॉच टाइम की जरूरत नहीं होगी। यू ट्यूब का कहना है कि इस बदलाव से क्रिएटर्स कुल व्यू काउंट तेजी से बढ़ने की उम्मीद कर सकते हैं।

यू ट्यूब ने जानकारी देते हुए कहा है कि उनके द्वारा व्यूज को स्टैंडर्डाइज किया जा रहा है ताकि यू ट्यूब पर क्रिएटर्स की असल पहुंच का सही आंकलन हो सके। जिससे ब्रांड पार्टनर्स को उनकी वैल्यू दिखाना आसान हो सके।

बताते चलें कि इस बदलाव से यू ट्यूब के पार्टनर प्रोग्राम (YPP) पूरी तरह से अप्रभावित रहेंगे। बताते चलें कि कंपनी ने हाल ही में नए क्रिएटर्स के यू ट्यूब के पार्टनर प्रोग्राम में शामिल होने के लिए जरूरी वॉच-टाइम की सीमा को दोगुना कर दिया है।

हालाँकि इस बदलाव के साथ ही यू ट्यूब के व्यूज़ काउंट को लेकर एक नई बहस छिड़ गई है। इंटरनेट पर लोगों की जो प्रतिक्रिया सामने आ रही है उसके मुताबिक़, यू ट्यूब ने यह नहीं बताया कि पहले व्यूज़ कैसे ट्रैक किए जाते थे। प्लेटफ़ॉर्म का कहना है कि अलग-अलग फॉर्मेट के लिए पहले कई तरह के व्यू-काउंटिंग सिस्टम इस्तेमाल किए जाते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *