महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को इलायची प्रोडक्ट के ब्रांड एंबेसडर के तौर पर दिखने पर नोटिस जारी किया है और उनसे जवाब मांगा है।
तीनों एक्टर्स को 15 दिनों के अंदर लिखकर जवाब देने का निर्देश दिया गया है। एफडीए का कहना है कि फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट 2006 के तहत, विज्ञापन इलायची का लगता है लेकिन इसमें पान मसाला का ऐड है जो महाराष्ट्र में बैन है।
एक्टर्स को तुरंत कैंपेन का प्रमोशन बंद करने और अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट से इससे जुड़ा कंटेंट तुरंत हटाने का आदेश दिया गया है। साथ ही एफडीए ने चेतावनी दी है कि अगर तय समय में उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है तो एक्टर्स के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
गौरतलब है कि इस नोटिस के बाद कलाकारों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक उत्पादों के प्रमोशन को लेकर पुराने बयान फिर चर्चा में आ गए हैं। शाहरुख खान और अजय देवगन पहले भी कह चुके हैं कि अगर कोई उत्पाद सेहत के लिए नुकसानदेह है तो सरकार को उसके बनाने और बिक्री पर ही रोक लगा देनी चाहिए।
वहीँ शाहरुख का बया भी मीडिया पर वायरल है जिसमे उन्होंने कहा था कि मेरी कमाई मत रोको इस पुराने इंटरव्यू में शाहरुख खान से सवाल किया गया था कि स्वास्थ्य मंत्री ने सेलिब्रिटीज से सॉफ्ट ड्रिंक्स जैसे उत्पादों का विज्ञापन न करने की अपील की है क्योंकि बच्चे उन्हें देखकर पीने लगते हैं। इस पर शाहरुख का जवाब था कि अगर सिगरेट या सॉफ्ट ड्रिंक्स खराब हैं, तो सरकार देश में उनकी बिक्री और उत्पादन ही रोक दे।
अजय देवगन ने भी अपने बयान में यह कहा था कि वह केवल इलायची का प्रचार करते हैं। गौरतलब है कि जब साल 2022 में भी इस तरह के विज्ञापन पर विवाद बढ़ा था उस समय अभिनेता अजय देवगन ने अपना पक्ष रखते हुए कहा था कि वे केवल ‘इलायची’ का विज्ञापन करते हैं। उन्होंने सरोगेट एडवरटाइजिंग के आरोपों से इंकार किया था।