अब सोशल मीडिया अस्तित्व में आई कॉकरोच पार्टी पाकिस्तान

पाकिस्तान में ‘कॉकरोच पार्टी पाकिस्तान’ नाम के एक समूह की चर्चा है। सोशल मीडिया पर ‘कॉकरोच पार्टी पाकिस्तान’ नाम से खाता बनाया गया है। खबर है कि इस पार्टी ने कुछ मुद्दों को अपना एजेंडा बनाया है। इस आंदोलन में दिया गया नारा है- ‘पाकिस्तान इसके लोगों का है, भ्रष्ट माफियाओं का नहीं।’

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, सोशल मीडिया पर बनाए गए इस कहते से भ्रष्टाचार, अव्यवस्था और आर्थिक संकट के मुद्दों को उठाया जा रहा है। इंस्टाग्राम पर इस ग्रुप के खाते पर 1.12 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

अपने एजेंडे में आर्थिक और राजनीतिक स्थिरता सहित अच्छी शिक्षा, देश के ऊर्जा संकट को हल करने के अलावा यह समूह पानी की कमी पर भी आवाज उठा रहा है। इस आंदोलन का नारा है, ‘पाकिस्तान इसके लोगों का है, भ्रष्ट माफियाओं का नहीं।’

अंतर्राष्ट्रीय मीडिया के अनुसार, इंस्टाग्राम पर उपलब्ध जानकारी से पता चलता है कि यह एक वेरिफाइड खाता है। इस खाते को मई में बनाया गया था। इसे कनाडा से हैंडल किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर बना यह ग्रुप खुद को युवाओं की ओर से चलाया जा रहा एक ऐसा अभियान बताता है, जो एकता और बदलाव की बात करता है।

रिपोर्ट से यह भी पता चलता है कि कॉकरोच पार्टी पाकिस्तान द्वारा पार्टी के अलग-अलग पदों के लिए आवेदन भी मांगे गए हैं। इससे पता चलता है कि यह ग्रुप भी ज़मीन पर आकर काम करने को प्राथमिकता दे रहा है।

पार्टी की ओर से जारी घोषणापत्र में इस दल का कहना है यह आम पाकिस्तानियों खासकर युवाओं की आवाज है। ये लोग भ्रष्टाचार, परिवारवाद वाली राजनीति और ऐसी व्यवस्था से परेशान हैं, जहां कुछ खास लोगों को ज्यादा लाभ मिलता है।

इस समूह ने जवाबदेही के साथ पारदर्शिता और लोकतांत्रिक सुधारों को बढ़ावा देने का वादा किया है। साथ ही रोजगार बढ़ाने, शिक्षा, शासन व्यवस्था में सुधार और पाकिस्तान के ऊर्जा संकट के समाधान को अपनी प्राथमिकता बताया है।

दूसरी तरफ इस पार्टी की आलोचना करने वाले लोगों में सेना प्रमुख असीम मुनीर, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने आरोप लगाया है कि वे महंगाई, बेरोजगारी, शासन की कमियों और भ्रष्टाचार जैसी समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं निकाल पाए हैं।

पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी का एक बयान इस समय खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह कहते सुनाई दे रहे हैं, ‘अब एक नौजवान को आप कुछ भी कह सकते हैं, सिर्फ एक नौजवान या फिर कॉकरोच या फिर कुछ और। लेकिन सच्चाई यह है कि अगर ये कॉकरोच एकजुट हो गए तो ये सबकुछ उलट-पुलट कर देंगे।’

इस समूह के अस्तित्व में आने के बाद से पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार अपने ऊपर खतरे को साफ महसूस कर रही है। साथ ही यह संकेत भी मिल रहे हैं कि पाकिस्तान के लोग भी ऐसी न्याय व्यवस्था चाहते हैं, जहां उन्हें समान अवसर मिले, जहां उनकी मेहनत का सम्मान हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *