के सी बोकाडिया की सोशल ड्रामा फ़िल्म ‘तीसरी बेगम’ की ओटीटी रिलीज़ डेट तय

जाने-माने फ़िल्ममेकर के सी बोकाडिया की सोशल ड्रामा फ़िल्म ‘तीसरी बेगम’ थिएटर में रिलीज़ होने के बाद इसी 18 जुलाई को ओटीटी पर रिलीज़ हो रही है। इस फ़िल्म में ज़रीना वहाब, मुग्धा गोडसे और कायनात अरोड़ा मुख्य भूमिकाओं में हैं।

बोकाडिया ने अपनी इस फ़िल्म के पीछे की प्रेरणा के बारे में बताते हुए मीडिया से कहा कि एक सामाजिक कार्यक्रम में एक व्यक्ति ने गर्व के साथ अपनी पहली, दूसरी और तीसरी पत्नी से मिलवाया। उनके अनुसार, वे अलग-अलग समुदायों से थीं और जो बात उनके मन में घर कर गई, वह थी तीसरी पत्नी में दिखी हिचकिचाहट और उसका खामोश दर्द। उस पल ही उन्होंने ‘तीसरी बेगम’ बनाने की प्रेरणा मिली।

बोकाडिया ने कहना है कि यह फ़िल्म सामाजिक सच्चाइयों को दिखाती है और इसका मकसद महिलाओं के अधिकारों और आत्म-सम्मान के बारे में बातचीत शुरू करना है। उन्होंने यह भी भरोसा जताया कि ओटीटी रिलीज़ से फ़िल्म ज़्यादा से ज़्यादा दर्शकों तक पहुँच सकेगी।

फिल्म ‘तीसरी बेगम’ की स्टार कास्ट में मुग्धा गोडसे, ज़रीना वहाब, कायनात अरोड़ा, रचना श्याम और केविन गांधी मुख्य भूमिकाओं में हैं। ‘तेरी मेहरबानियां’, ‘प्यार झुकता नहीं’, ‘नसीब अपना-अपना’, ‘आज का अर्जुन’ और ‘फूल बने अंगारे’ जैसी फ़िल्मों के लिए मशहूर बोकाडिया अपने टेलीविज़न सीरियल ‘संस्कार’ को लॉन्च करने की तैयारी भी कर रहे हैं। ‘तीसरी बेगम’ के अलावा, फ़िल्म ‘तेरी मेहरबानियां 2’ भी अगस्त 2026 में रिलीज़ होने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *