भारत में रिलीज होने जा रही ‘न्यू नोबिता एंड द कैसल ऑफ द अंडरसी डेविल’

‘डोरेमोन’ के चाहने वालों के लिए अच्छी खबर है। भारत में ‘न्यू नोबिता एंड द कैसल ऑफ द अंडरसी डेविल’ होने जा रही है। यह फिल्म हिंदी सहित तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी और देश के लाखों-करोड़ों प्रशंसकों तक पहुंच सकेगी।

जापानी एनीमे सिरीज ‘डोरेमोन’ को यहाँ पूरी एक नस्ल का प्यार मिला है और घर घर में इसे देखा गया है। ऐसे में ‘डोरेमोन द मूवी: न्यू नोबिता एंड द कैसल ऑफ द अंडरसी डेविल’ का भारत में प्रदर्शन एक अहम पड़ाव होगा। ख़ास बात यह है कि इसे पूरे भारत में रिलीज किया जा रहा है।

बताते चलें कि यह फिल्म डोरेमोन, नोबिता और उनके दोस्तों के पानी के नीचे के उस रोमांचक सफर की कहानी है, जो दोस्ती, हिम्मत और नई खोज पर केंद्रित है। डोरेमोन के मेकर्स ने 18 जून को ‘डोरेमोन द मूवी: न्यू नोबिता एंड द कैसल ऑफ द अंडरसी डेविल’ का नया पोस्टर जारी किया है।

पोस्ट के कैप्शन में लिखा, बड़ी खबर… डोरेमोन भारत में बड़े पर्दे पर आ रहा है। ‘डोरेमोन द मूवी: न्यू नोबिता एंड द कैसल ऑफ द अंडरसी डेविल’ 2 अक्टूबर, 2026 को पूरे भारत के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। समुद्र के नीचे दोस्ती, हिम्मत और रहस्य से भरे एक यादगार अंडरवॉटर एडवेंचर में डोरेमोन, नोबिता और उनके दोस्तों के साथ शामिल हों।

मेकर्स ने यह जानकारी भी दी है कि फिल्म तीन भाषाओं में रिलीज होगी। इतना ही नहीं, इसकी पहली स्पेशल अपीयरेंस भी होगी। कैप्शन में यह भी लिखा है, ‘फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी। पूरे भारत में फैंस के लिए कैंपेन- 20–21 जून, 2026 को मुंबई में C.O.R.E. में डोरेमोन की पहली स्पेशल अपीयरेंस।’

गौरतलब है कि डोरेमोन की कहानी बिना कान वाली रोबोटिक बिल्ली ‘डोरेमोन’ के इर्द-गिर्द घूमती है, जो नोबिता नोबी नाम के लड़के की रोजमर्रा की जिंदगी में मदद करने के लिए 22वीं सदी से समय में पीछे की ओर यात्रा करके आता है। इसे 1973, 1979 और 2005 में तीन अलग-अलग एनीमे टीवी सीरीज में प्रस्तुत किया जा चुका है।

डोरेमोन मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में 20 और 21 जून को बीडब्ल्यूओ द्वारा आयोजित पॉप कल्चर फेस्टिवल ‘CORE’ में लोगों के सामने आएगा। इस इवेंट में डोरेमोन के लिए एक खास जोन होगा, जिसमें थीम पर आधारित इंस्टॉलेशन, इंटरैक्टिव एक्टिविटीज, फ़ोटो खिंचवाने के मौके और कैरेक्टर का इन्फ्लेटेबल शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *