बड़ों के लिए आमिर खान की बच्चों वाली फिल्म ‘तारे जमीन पर’ में ईशान के बड़े भाई का रोल करने वाली सचेत इंजीनियर एक्टिंग छोड़ डेंटिस्ट और पायलट बन चुके हैं। इस फिल्म के मुख्य कलाकारों में दर्शील सफारी के साथ सचेत इंजीनियर का किरदार सभी को याद होगा।
अब वहीं सचेत फिल्म की कामयाबी के बाद लाइमलाइट से लगभग दो दशक गायब रहे। उनसे जुड़ा ताज़ा अपडेट यह है कि वह यूके में एक सफल डेंटिस्ट हैं और एक पायलट बनने की तैयारी से गुज़र रहे हैं।
साल 2007 में जब फिल्म ‘तारे जमीन पर’ रिलीज हुई, तो आमिर खान के निर्देशन में बनी यह फिल्म बच्चों की परवरिश और शिक्षा प्रणाली का एक सबक सीखा गई। इस फिल्म में योहान नंदकिशोर अवस्थी का किरदार निभाने वाले सचेत इंजीनियर ने एक बड़े भाई का रोल किया था। ईशान से बिलकुल अलग प्रकृति वाला यहां न सिर्फ पढ़ाई में होशियार था बल्कि टेबल टेनिस में माहिर होने के साथ अपने छोटे भाई का बहुत ज्यादा ख्याल रखने वाला एक बिल्कुल अलग किरदार था।
जहां ईशान को अक्षर और नंबर समझने में मुश्किल होती थी, वहीं योहान क्लास में बहुत अच्छा परफॉर्म करता था। सचेत ने पढ़ाई-लिखाई को चुना और अब उनका लिंक्डइन प्रोफाइल बताता है कि उन्होंने लंदन के यूसीएल ईस्टमैन डेंटल इंस्टीट्यूट से पेरियोडोंटोलॉजी में M.Clin.Dent की डिग्री हासिल की है।
इसके अलावा वह यूरोपियन फेडरेशन ऑफ़ पेरियोडोंटोलॉजी (EFP) के रजिस्टर्ड सदस्य हैं। सचेत ने ओवरसीज रजिस्ट्रेशन एग्जामिनेशन (ORE) के दोनों पार्ट पास कर लिए हैं, और अब वह यूके में डेंटिस्ट्री की प्रैक्टिस करने के लिए योग्य हो गए हैं।
सचेत ने विदेश जाने से पहले डीवाई पाटिल यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद पेरियोडोंटोलॉजी में गोल्ड मेडल भी हासिल किया। इसके बावजूद डेंटिस्ट्री ही उनका एकमात्र फोकस नहीं है। सोशल मीडिया के ज़रिए मिली जानकारी के मुताबिक़, साल 2024 में सचेत ने एक एयरक्राफ्ट के कॉकपिट से एक फ़ोटो शेयर की जो बताता है कि उन्हें फ़्लाइंग का कितना शौक है।
जिस समय सचेत को टारे ज़मीं के लिए काम मिला था उस वक़्त उनकी उम्र ग्यारह साल थी। फिल्म की कामयाबी के बाद उन्हें कई फिल्मों के ऑफर मिले, मगर सचेत ने उस दिशा का अलविदा कह दिया।