एशियन गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट और देश के हाई परफार्मेंस कोच जसपाल राणा का निधन

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी में कहा गया है कि जर्मनी से लौटते समय उनकी तबीयत खराब हो गई थी। राणा इस बीमारी से जीवन हार गए और इस तरह देश ने भारतीय पिस्टल निशानेबाजों के हाई परफॉर्मेंस कोच जसपाल राणा को खो दिया।

जसपाल राणा जर्मनी के म्युनिख में हुए आईएसएसएफ वर्ल्ड कप से भारतीय दल के साथ देश वापस आ रहे थे। सफर में उड़ान के दौरान ही उनकी तबियत खराब हो गई दिल्ली पहुंचने के बाद राणा को सीधे अस्पताल लाया गया। उपचार के दौरान उन्हें स्टंट लगाया गया था।

मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि जसपाल को विमान में अच्छा महसूस नहीं हो रहा था और दिल्ली पहुंचने के बाद उन्हें सीधे अस्पताल लाया गया। अस्पताल लाने के बाद उनका तुरंत मेडिकल टेस्ट कराने पर पता चला कि उनको एमरजेंसी स्टंट प्रक्रिया से गुजरना होगा। तुरंत मेडिकल सहायता मुहैया कराई गई मगर सभी प्रयास असफल रहे और उन्हें नहीं बचाया नहीं जा सका।

बताते चलें कि जसपाल राणा भारतीय पिस्टल निशानेबाजों के हाई परफार्मेंस कोच की ज़िम्मेदारी निभाते हुए म्युनिख गए थे। वहां होने वाले आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में दो स्वर्ण और दो रजत पदक जीते हैं।

जसपाल राणा फरवरी 2025 से 25 मीटर पिस्टल में भारत के हाई परफार्मेंस कोच हैं। उनके मार्गदर्शन में मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में दो पदक जीते। एक बेहरीन खिलाड़ी के अलावा राणा जूनियर टीम के कोच और हाई परफार्मेंस ट्रेनर सहित कई भूमिकाओं में अपनी सेवा देते रहे हैं। उनका करियर खेल के क्षेत्र में विभिन्न उपलब्धियों से भरा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *