गूगल ने अपने सालाना डेवलपर कॉन्फ्रेंस के दौरान पहली बार गूगल स्मार्ट ग्लास को दिखाया गया। इस एक जोड़ी ग्लास को Warby Parker और दूसरी को Gentle Monster ने डिज़ाइन किया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़, ये ग्लास अगले कुछ माह में बिक्री के लिए उपलब्ध हो सकते हैं। इन ग्लास के फ्रेम में एक छोटा कैमरा और आर्म्स में छोटे स्पीकर होंगे। इनके ज़रिए, यूज़र गूगल के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रोग्राम जेमिनी से बातचीत कर सकेंगे।
याद दिलाते चलें कि गूगल ग्लास को साल 2013 में पेश किया गया था, लेकिन जब इसे 2015 में यूके में रिलीज़ किया गया, तो कीमत और प्राइवेसी को लेकर हुए विरोध के चलते इसे सात महीने बाद वापस ले लिया गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, गूगल के एग्जीक्यूटिव शाहराम आज़ादी ने आयोजन में अपनी बात रखते हुए कहा कि नए स्मार्ट ग्लास ‘आपके हाथों को फ्री रखेंगे और आपका सिर ऊपर रखेंगे।’ आगे उन्होंने कहा, कि इन्हें इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि आप पूरे दिन जेमिनी का इस्तेमाल कर सकें, जिसमें एआई सॉफ़्टवेयर है जो स्क्रीन के बजाय आपके कान से बात करता है। गूगल द्वारा दी गई जानकारी में यह भी कहा गया कहा गया है कि ये ग्लास Android और Apple दोनों डिवाइस के साथ काम करेंगे।
बताते चलें कि कंपनी चश्मे के एक ऐसे डिज़ायन पर भी काम कर रही है जिसमें लेंस के अंदर एक डिस्प्ले होगा। यह डिस्प्ले पहनने वाले को सिर्फ़ ऑडियो ही नहीं, बल्कि लिखे हुए टेक्स्ट के साथ जानकारी भी दिखाएगा, लेकिन अभी ऐसे चश्मे रिलीज़ करने का कोई इरादा नहीं है।
जानकारी से पता चला है कि गूगल स्मार्ट ग्लास के बेसिक फ़ीचर, मेटा के ऑफ़र जैसे ही लगते हैं। मेटा के चश्मे में एक छोटा कैमरा और स्पीकर भी है, और वे मेटा के एआई सॉफ़्टवेयर से भी कम्युनिकेट कर सकते हैं।
गौरतलब है कि 2021 में मेटा के स्मार्ट चश्मे बिक्री के लिए उपलब्ध हो गए थे और पिछले साल सितंबर में इसने Ray-Ban और Oakley ब्रांड के साथ मिलकर एआई कैपेबिलिटी वाले चश्मों की एक नई रेंज लॉन्च की।
इन चश्मों की खासियत यह है कि इसमें टेक्स्ट को ट्रांसलेट करने या यूज़र जो सीन देख रहा है, उसके बारे में सवालों के जवाब देने की क्षमता है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वाले ये चश्मे उन लोगों के लिए खास तौर पर मददगार हो सकते हैं जिन्हे नज़र नहीं आता या जिन्हें देखने संबंधी अन्य समस्या है।