भारतीय अरबपतियों की दौलत में रिकॉर्डतोड़ इजाफे के बाद पहली बार एक ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंची संपत्ति

हाल ही में जारी फोर्ब्स इंडिया की रिपोर्ट से पता चला है कि भारत में 229 अरबपतियों ने मिलकर एक ट्रिलियन डॉलर की सम्पत्ति बना ली है। इस बार इस सूची में 26 नए नाम भी जुड़े हैं। ये सभी मिलकर देश की बढ़ती आर्थिक ताकत को दुनिया के सामने मजबूती से रख रहे हैं।

तेज़ रफ़्तार के साथ बढ़ती भारतीय अरबपतियों की दौलत ने साल 2026 में पहली बार एक ट्रिलियन डॉलर का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीँ मुकेश अंबानी देश के सबसे अमीर व्यक्ति होने के साथ वैश्विक अमीरों में तीसरे स्थान पर हैं।

भारतीय अरबपतियों की दौलत पिछले साल करीब941 बिलियन डॉलर थी। इस बार के इज़ाफ़े के साथ यह एक ट्रिलियन का आंकड़ा पार गई है और इसे भारतीय राशि में देखें तो पते हैं कि यह करीब 97.5 लाख करोड़ के पार पहुंच गई है।

99.7 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ मुकेश अंबानी सबसे आगे हैं। उनके बाद गौतम अडानी, सावित्री जिंदल, लक्ष्मी मित्तल और शिव नाडर का नाम आता है। आंकड़े बताते हैं कि इस बार जहाँ दस अरबपतियों की संपत्ति बढ़ी है वहीं करीब इतने ही रईसों को नुकसान भी उठाना पड़ा है। इस बार इस लिस्ट में 26 नए नाम भी जुड़े हैं। ये सभी मिलकर देश की बढ़ती आर्थिक ताकत को दुनिया के सामने मजबूती से रख रहे हैं।

मार्च में फोर्ब्स की ओर से साल 2026 की वर्ल्ड्स बिलेनियर्स की लिस्ट जारी की गई थी। आंकड़े बताते हैं कि देश में कुल 229 अरबपति हैं। इस बीच19 मई को भारतीय अरबपतियों पर केंद्रित नई लिस्ट जारी की गई है। इसमें भारत के टॉप अरबपतियों की संपत्ति का विवरण है।

दौलत के मामले में शीर्ष दस अमीरों की बात करें तो, फोर्ब्स की नई लिस्ट के अनुसार इन नामों में मुकेश अंबानी और गौतम अडानी के अलावा सावित्री जिंदल और उनका परिवार, लक्ष्मी मित्तल, शिव नाडर, साइरस पूनावाला, दिलीप सांघवी, कुमार बिड़ला, राधाकिशन दमानी और उदय कोटक शामिल हैं।

सूची के अनुसार जहाँ मुकेश अंबानी टॉप पर हैं वहीँ गौतम अडानी दूसरे स्थान पर है। इसी तरह सावित्री जिंदल और उनका परिवार तीसरे जबकि लक्ष्मी मित्तल चौथे स्थान पर हैं। शिव नाडर को पांचवा स्थान मिला है।

जानकारी के मुताबिक़, लिस्ट में मौजूद 9 अरबतियों की संपत्ति बढ़ी है, हालांकि शिव नाडर की संपत्ति में गिरावट आई है। साल 2025 में यह 34.5 अरब डॉलर थी. जबकि साल 2026 में यह 30.9 अरब डॉलर रह गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *