‘पंचायत’ के दर्शकों का सब्र अब बेसब्री में बदलता जा रहा है

ओटीटी के संसार का हरदिल अज़ीज़ शो ‘पंचायत’ का सीज़न होता और दर्शक अगले का इन्तिज़ार करने लग जाते हैं। हालाँकि दर्शक बीते वर्ष चौथे सीज़न का मज़ा ले चुके हैं मगर इस समय सभी को अगले सीज़न का बेसब्री से इन्तिज़ार भी है।

फैंस इस सिरीज के पांचवें सीजन का इंतजार कर एक और ख़ास वजह से भी कर रहे हैं।दरअसल चौथे सीजन का समापन बड़े ही रोमांचक मोड़ पर हुआ था। फिर फ़ौरन बाद ही ओटीटी प्लेटफॉर्म ने शो की आधिकारिक घोषणा की थी। तब से दर्शकों को इसका इन्तिज़ार है।

हालाँकि अब शो को लेकर कुछ नई जानकारी सामने आई है। ‘पंचायत’ का पांचवां सीजन इसी साल 2026 में रिलीज होगा। हालांकि, सीज़न की कंफर्म रिलीज की तिथि अभी सामने नहीं आई है मगर दर्शकों का सब्र अब बेसब्री में बदलता जा रहा है। फिलहाल इतना यक़ीन दिलाया जा सकता है कि इसी साल दर्शकों को यह सिरीज़ देखने को मिल सकेगी।

वहीँ मेकर्स भी पांचवें सीजन में कहानी को लेकर कुछ-कुछ संकेत दे रहे हैं। मेकर पहले ही इस बात का इशारा कर चुके हैं कि इस सीजन में चौथे सीजन में अधूरे रह गए सवालों के जवाब मिलेंगे। साथ ही उम्मीद की जा रही है कि कहानी को विस्तार देने वाले कई ट्विस्ट भी इस कहानी का हिस्सा होंगे।

मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आगामी सीजन में सचिव जी अभिषेक त्रिपाठी को फुलेरा में एक कठिन दौर का सामना करना पड़ेगा। जहाँ एक ओर वह अपने एमबीए का करियर और भविष्य के सपनों वाली योजनाओं पर फोकस करे नज़र आएँगे वहीँ इस बीच गांव के अधूरे काम, यहां की सियासत और इस सबके बेच इमोशनल मामले उनको वापस खींचते नज़र एते हैं।

बताते चलें कि पांचवें सीजन की कास्ट भी वही रहेगी, जो पिछले चार सीजन में नजर आई थी। जितेंद्र कुमार के रूप में यहाँ अभिषेक त्रिपाठी सहित नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, संविका, फैसल मलिक और चंदन रॉय अपने किरदारों में दिखेंगे।

चंदन कुमार की लिखी इस कहानी का निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा ने किया है। साथ ही उम्मीद है कि पांचवां सीजन भी पिछले चारों सीजन की तरह प्राइम वीडियो पर ही स्ट्रीम करेगा और दर्शकों का मन हर लेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *