प्राइम वीडियो ने बीते दिन यानी 12 मई को अपनी आने वाली ओरिजिनल फिल्म सिस्टम का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। दरअसल यह फिल्म एक दमदार कोर्टरूम थ्रिलर है होने के साथ उस सिस्टम को चुनौती देती है, जहां ताकत ही सच तय करती है। इस फिल्म के ज़रिए अश्विनी को इन्तिज़ार कि सिस्टम के प्रीमियर पर दर्शकों का क्या रिस्पॉन्स रहता है।
फिल्म सिस्टम के ट्रेलर की शुरुआत में दिखाया गया है कि नेहा यानी सोनाक्षी सिन्हा इस फिल्म में एक दृढ़ निश्चय वाली युवा वकील है। नेहा को अपने पिता (आशुतोष गोवारिकर) से एक मुश्किल चुनौती मिलती है। इस चुनौती के तहत नेहा को अपने पिता की फर्म में पार्टनर बनने के लिए खुद को साबित करना होगा।
नेहा इस चुनौती को पूरा करने के लिए वह सारिका (ज्योतिका) को साथ लेती है। सारिका एक समझदार और तेज-तर्रार कोर्टरूम स्टेनोग्राफर है। वहीँ फिल्म में उसके कुछ हिडेन एजेंडे भी हैं। सिस्टम 22 मई को हिंदी में भारत समेत दुनियाभर के 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में प्राइम वीडियो पर एक्सक्लूसिव प्रीमियर होगी।
फिल्म महज़ एक लीगल ड्रामा नहीं है, बल्कि उस समाज का आइना है, हम जिसका हिंसा हैं। वही समाज जहां अकसर न्याय को भी सामाजिक ढांचे की तरह बंटा हुआ देखा जा सकता है।
अश्विनी अय्यर तिवारी द्वारा निर्देशन फिल्म सिस्टम में महत्वाकांक्षा, बदला, न्याय की लड़ाई और नैतिक मूल्यों जैसे यूनिवर्सल थीम को दिखाया गया है। इस फिल्म को पम्मी बावेजा, हरमन बावेजा और स्मिता बालिगा ने प्रोड्यूस किया है।
इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा, ज्योतिका और आशुतोष गोवारिकर लीड रोल में नजर आ रहे हैं। वहीँ हरमन बावेजा, अरुण सुकुमार, अश्विनी अय्यर तिवारी, तसनीम लोखंडवाला और अक्षत घिल्डियाल द्वारा लिखी गई इस फिल्म में प्रीति अग्रवाल, अदिनाथ कोठारे, आश्रिया मिश्रा, गौरव पांडे और सयानदीप सेनगुप्ता अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे।