दिशा पाटनी अब हॉलीवुड में कर रही हैं डेब्यू, रिलीज हुआ फिल्म का ट्रेलर

दिशा पाटनी अब हॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। उनकी हॉलीवुड फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो गया है। दिशा फिल्म ‘द पोर्टल ऑफ फोर्स’ में नजर आने वाली हैं। इसमें वह जेसिका का किरदार निभा रही हैं। अपने किरदार के हवाले से उनका कहना है कि इस प्रोजेक्ट से उन्हें अपनी एक्टिंग स्किल्स को बड़े पैमाने पर एक्सप्लोर करने का मौका मिला है।

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर करने वालों में वैसे तो नया नाम दिशा पाटनी का है। इसमें अपने किरदार को शानदार बताया है साथ ही उन्होंने फिल्म में काम करने के अपने अनुभव को यादगार कहा है। इस फिल्म में दिशा पाटनी के अलावा केविन स्पेसी, टायरेज गिब्सन और डॉल्फ लुंडग्रेन भी नजर आएंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, यह फिल्म ‘स्टैटीगॉर्ड्स होलीगॉर्ड्स सागा’ की पहली फिल्म है। यह सुपरनैचुरल एक्शन-थ्रिलर है। इस फिल्म का निर्देशन केविन स्पेसी ने किया है। और यहाँ भी खास बात यह है कि दो दशक से ज्यादा समय बाद वे इस फिल्म से निर्देशन में वापसी कर रहे हैं।

मेकर्स ने बीते दिन फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया। ट्रेलर में दिशा पाटनी के किरदार को दो विरोधी गुटों के नेताओं की बेटी के तौर पर दिखाया गया है। दोनों ही आपस में मुक़ाबला करने वाली दुनियाओं के बीच एक पुल का काम करती हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, दिशा पाटनी का कहना है कि एक इंटरनेशनल फिल्म में काम करने का अनुभव उनके लिए रोमांचक और डरावना रहा। उन्होंने यह भी कहा, ‘मैं इस बेहद खास प्रोजेक्ट के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रही थी। अपने पहले इंटरनेशनल प्रोजेक्ट में कदम रखना मेरे लिए रोमांचक और डरावना दोनों था। अपनी एक्टिंग स्किल्स को एक्सप्लोर करने का बड़ा मौका था। अनुभवी और अलग-अलग तरह के कलाकारों के साथ काम करना अपने आप में एक सीखने का अनुभव था।’

दिशा के मुताबिक़, उन्हें हमेशा से एक्शन पसंद रहा है और जो कुछ भी मैंने अपने देश में सीखा है, उसे एक ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर दिखाना उन्हें ताकतवर महसूस कराता है। हॉलीवुड वर्क फ्रंट की बात करें तो इस फिल्म के बाद दिशा ‘आवारापन 2’ में नजर आएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *