एक दिन की लव स्टोरी है साई पल्लवी और जुनैद खान की फिल्म ‘एक दिन’

साई पल्लवी का हिंदी फिल्मों में डेब्यू हो रहा है। क्यूंकि उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। इस फिल्म के ज़रिए आमिर खान के बड़े बेटे जुनैद खान अपनी दूसरी फिल्म के साथ बड़े पर्दे पर नज़र आ रहे हैं।

जहाँ साई पल्लवी को साउथ की ‘नेचुरल स्टार’ माना जाता है वहीँ वहीँ मेल किरदार में जुनैद खान ने एक साधारण लड़के के किरदार को सहजता से निभाया है।  फिल्म जापान की खूबसूरत लोकेशंस में एक दिन की प्रेम कहानी की दास्तान है। यहाँ किस्मत और प्लानिंग के हेर फेर वाले जीवन में कहानी आगे बढ़ती है। पूरी कहानी जान्ने के लिए तो फिल्म थियेटर जाकर देखनी होगी या फिर इसके ओटीटी पर आने तक का इन्तिज़ार करना होगा।

मगर इतनी झलक दी जा सकती है कि फिल्म की कहानी दिनेश (जुनैद खान) के इर्द-गिर्द घूमती है। दिनेश एक ऐसा कंप्यूटर गीक है जिसे उसके ऑफिस में ‘मिस्टर इंडिया’ या ‘इनविजिबल मैन’ के नाम से जाना जाता है। दिनेश को अपनी कलीग मीरा (साई पल्लवी) से एकतरफा मोहब्बत है। चुलबुले मिज़ाज वाली मीरा बेहद खूबसूरत है।

कहानी का ट्विस्ट जापान के मनोरम दृश्यों इ साथ आता है। दरअसल ऑफिस की पूरी टीम जापान के सपोरो जाती है। सपोरो में मशहूर ‘स्नो फेस्टिवल’ चल रहा है। यहां मीरा के साथ एक हादसे में उसकी याददाश्त चली जाती है। टेम्पररी अमनेशिया वाली यह याददाश्त जाने की समस्या एक दिन के लिए उसके सामने आती है। दिनेश इसे भगवान का इशारा मानता है और इसके बाद की जानकारी के लिए दर्शकों को मूवी का मज़ा लेना होगा।

इस फिल्म को लेकर जानकार सबसे बड़ा खतरा यह मन रहे हैं कि शायद जेन ज़ी इसे क़ुबूल न करे। आज की हाईटेक दुनिया में इसकी उम्मीद भी है। वहीँ कुछ एक्सपर्ट फिल्म के क्लाइमैक्स को थोड़ा जल्दबाजी में समेटा हुआ बता रहे हैं।

इस फिल्म में मनोज लोबो की सिनेमैटोग्राफी फिल्म की बड़ी खूबी बनकर सामने आई है, जहां जापान की बर्फीली वादियों के मंज़र बड़े ही लुभावने बन पड़े हैं। फिर भी अनुमान है कि साई पल्लवी चाहने वाले और जापान की सैर के शौक़ीन तो काम से कम इसे देखने ज़रूर ही जाएंगे। हाँ, लव स्टोरी से परे जा चुके लोग शायद इसके लिए ओटीटी तक आने का इन्तिज़ार करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *