इसी साल रिलीज़ हो सकता है ‘पंचायत सीजन 5’

‘पंचायत’ सिरीज को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। अभी तक इसके चार एपिसोड आ चुके हैं। सिरीज के हर सीजन को दर्शकों ने खूब पसंद किया। शो को मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स ने फैंस की दिलचस्पी बढ़ा दी है।

इसी साल रिलीज़ हो सकता है 'पंचायत सीजन 5'

अब जो ख़बरें आ रही है उनके मुताबि, ‘पंचायत सीजन 5’, 2026 में रिलीज होगा। शो की कलाकार सानविका के हवाले से बताया गया है कि पंचायत सीजन 5 पर काम जारी है। इसकी कहानी लिखने की शुरुआत हो चुकी है।

पहले भी अभिनेत्री के हवाले से खबर मिली थी कि इस साल या अगले साल पंचायत सीजन 5 की शूटिंग शुरू हो जाएगी। अगर सबकुछ ठीक रहा, तो मई या जून 2026 में यह रिलीज हो सकता है। हालांकि अभी शो की आधिकारिक रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है।

इस बार भी ‘पंचायत सीजन 5’ में जितेंद्र कुमार के साथ वही पुरानी टीम यानी नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, फैसल मलिक, चंदन रॉय, सानविका, दुर्गेश कुमार, सुनीता राजवार अशोक पाठक और पंकज झा नजर आएंगे।

गौरतलब है कि इससे पहले ‘पंचायत सीजन 5’ की घोषणा जुलाई 2025 में की गई थी। अमेजन प्राइम ने एक्स पर एक पोस्ट में ‘पंचायत सीजन 5’ का पोस्टर जारी करते हुए लिखा था ‘हाय 5। फुलेरा वापस आने की तैयारी शुरू कर लीजिए। अमेजन प्राइम पर पंचायत का नया सीजन जल्द आ रहा है।’

उम्मीद है कि पंचायत सीजन 5 भी राजनीतिक उथल-पुथल के साथ शुरू होगा। ऐसे में फुलेरा में बदलते समीकरणों से सचिव जी और उनके प्रेम प्रसन पर क्या प्रभाव पड़ेगा? यह शो देखने पर पता चलेगा। पांचवे सीज़न की कहानी की बात करें तो पिछले सीजन में क्रांति देवी की मंजू देवी के खिलाफ जीत पर यह सीज़न समाप्त हुआ था। क्रांति देवी फुलेरा की नई प्रधान बन गई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *